दिल्ली

Delhi Police : दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बेकाबू कार ने पुलिसकर्मी को बुरी तरह रौंदा

दिल्ली में बेकाबू कार से टकराकर कई फीट दूर गिरा पुलिसकर्मी, आरोपी को मौके पर ही अरेस्ट कर लिया गया। मामले की जांच में जुटे पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना 24 अक्टूबर रात 1 बजे के आसपास की है.

Delhi Police : दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बेकाबू हुई कार ने किया पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर बदहवास


Delhi Police : दिल्ली में एक पुलिसकर्मी को रौंदने का चौंका देने वाला वीडियो सामने आ रहा है। वीडियो में एक तेज रफ्तार कार चेक्सपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी को बहुत बुरी तरह टक्कर मारती नजर आ रही है। बता दें कि ये दिल दहलाने वाली घटना कनॉट प्लेस की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार टक्कर काफी तेज मालुम हो रही हैं क्यूंकि पुलिसकर्मी कई फीट दूर जाकर गिरा है। फिलहाल घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।मामले में  घायल कांस्टेबल की पहचान रवि सिंह बताई जा रही है।

Read More : Delhi court: यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित बृजभूषण पर आज होगी सुनवाई

भागने की फिरात में था आरोपी रामलखन

दुर्घटना के बाद आरोपी फरार होने  की कोशिश में था, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही  कार का यथासंभव पीछा किया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं  आरोपी की पहचान 52 साल के रामलखन के रूप में  की गई है। पुलिस द्वारा की गई   जांच से  पता चला है कि आरोपी दिल्ली के मंडावली का निवासी है।फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

भयानक टक्कर से पुलिसकर्मी कई फीट दूर गिरा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना  को 24 अक्टूबर की  रात 1 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि घटना के समय पुलिसकर्मी कनॉट प्लेस में चेक पोस्ट पर अपनी ड्यूटी कर रहा था। जिस समय पुलिसकर्मी  एक कार चालक से पूछताछ कर रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारकर बदहवास कर दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि पुलिसकर्मी कई फीट दूर जाकर गिरा जिसके बाद दोषी भागने की भी फिरत में था। किन्तु पुलिस की सावधानी से समय पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button