भारत

Seema Haider: क्या धर्म परिवर्तन के बाद सीमा हैदर को मिलेगी भारत की नागरिकता

भारत में सीमा हैदर को 'अवैध प्रवासी' माना जाएगा। अवैध प्रवासी वह विदेशी होता है, जो पासपोर्ट और वीज़ा जैसे वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करता है, या वैध दस्तावेजों के साथ प्रवेश करता है,

  • Seema Haider: जाने इस मामले में कानून की राय

Seema Haider:  भारत में सीमा हैदर को अवैध प्रवासी‘ माना जाएगा। अवैध प्रवासी वह विदेशी होता हैजो पासपोर्ट और वीज़ा जैसे वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करता हैया वैध दस्तावेजों के साथ प्रवेश करता हैलेकिन अनुमति समय अवधि से अधिक समय तक रहता है।

इन दिनों भारत में पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर का मामला सुर्खियों में है। बता दें कि सीमा हैदर को पबजी के जरिए सचिन से इश्क हुआ था। इसके बाद सीमा हैदर गैर कानूनी तरीके से अपने चार बच्चों के साथ सचिन से मिलने भारत आई। भारत में गैर-कानूनी तरीके के एंट्री लेने के कारण उन पर FIR भी हुईजिसमें जमानत मिलने के बाद अब वो सचिन के नोएडा स्थित घर पर रह रही हैं।

अवैध प्रवासियों को नहीं मिलती नागरिकता

भारत में सीमा हैदर को अवैध प्रवासी‘ माना जाएगा। अवैध प्रवासी वह विदेशी होता है जो: (i) पासपोर्ट और वीज़ा जैसे वैध यात्रा दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करता हैया (ii) वैध दस्तावेजों के साथ प्रवेश करता हैलेकिन अनुमत समय अवधि से अधिक समय तक रहता है। अवैध प्रवासियों को भारतीय नागरिकता नहीं मिलती। ऐसा करना प्रतिबंधित है।

Read more: PM Modi Speech In US Parliament: अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

सीमा हैदर के खिलाफ हो सकती है क्या कार्रवाई?

विदेशी अधिनियम1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम1920 के तहत अवैध प्रवासियों को कैद या निर्वासित किया जा सकता है. 1946 और 1920 अधिनियम केंद्र सरकार को भारत के भीतर विदेशियों के प्रवेशनिकास और निवास को विनियमित करने का अधिकार देते हैं। 2015 और 2016 मेंकेंद्र सरकार ने अवैध प्रवासियों के कुछ समूहों को 1946 और 1920 अधिनियमों के प्रावधानों से छूट देते हुए दो अधिसूचनाएं जारी कीं। ये समूह अफगानिस्तानबांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हिन्दूसिखबौद्धजैनपारसी और ईसाई हैंजो 31 दिसंबर 2014 या उससे पहले भारत में आए थे. इसका अर्थ है कि ये अवैध प्रवासी समूह वैध दस्तावेजों के बिना भारत में होने के कारण न तो निर्वासित होंगे और न ही कैद होंगे। हालांकिसीमा हैदर इनमें से किसी भी श्रेणी में नहीं आती है।

सीमा हैदर को मिल सकती है भारतीय नागरिकता

कानून के जानकार कहते हैं यदि महिला ने भारतीय नागरिक सचिन से शादी की है और वह वैध है तो सरकार को उसे नागरिकता देने में कोई दिक्कत नहीं होगी। हालांकिपुलिस ने महिला पर अवैध रूप से भारत में आने का मामला दर्ज किया हैउसकी जांच अलग चलती रहेगी। लेकिन महिला अगर यहां की नागरिकता के लिए मांग करती है तो उसे यह दी जा सकती है। बच्चों के लिए उन्हें एडॉप्शन डील करानी पड़ेगी जिसके तहत बच्चों को उनके साथ रहने की परमिशन मिल जाएगी और आगे उन्हें भी नागरिकता मिल सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button