दिल्ली

Delhi Flood: दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज स्थिर,पीएम मोदी ने दिल्ली बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा

दिल्ली में यमुना का जलस्तर आज स्थिर,पीएम मोदी ने दिल्ली बाढ़ की स्थिति का फ्रांस से फोन करके अमित शाह से जानकारी लिया।

Delhi Flood: राजघाट तक पहुंचा यमुना के बाढ़ का पानी, बाढ़ की वजह से लाल किला को किया गया बंद

Delhi Flood : राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में भयंकर बाढ़ आई हुई है। यमुना नदी का पानी कई इलाकों में घुस चुका है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने के बाद नदी किनारे बसे लोगों के घरों में पानी घुस गया है, राहत बचाव के मद्देनजर डीएम ने आपातकालीन बैठक करते हुए उन लोगों को दूसरे इलाकों में शिफ्ट करने की अपील की है।

यमुना का जलस्तर –

आज दिल्ली में बाढ़ के हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं क्योंकि हथिनी कुंड बैराज से छोड़े पानी को दिल्ली-एनसीआर आने में तीन दिन लगते हैं, मंगलवार को यहां से साढ़े 3 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ये पानी आज दिल्ली में पहुंचेगा। इसके अलावा, 16 जुलाई से उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश का अलर्ट जारी है। ऐसे में दिल्ली की हालात बिगड़ सकते है।

Read more: Delhi Yamuna Flood Updates: स्कूल, दफ्तर, मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली में बिजली और पानी का भी संकट मंडराया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस गए हुए है। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ व्यापार वार्ता करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस से गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर दिल्ली में बाढ़ के हालातों की जानकारी ली। गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें हालात से अवगत कराया। शाह ने उन्हें बताया कि अगले 24 घंटों में जलस्तर में कमी आने की संभावना है और वह दिल्ली के उपराज्यपाल के साथ स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसके अलावा बचाव और राहत अभियान चलाने तथा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है।

दिल्ली में 2500 शिविर –

दिल्ली सरकार के मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने राहत उपायों का जायजा लिया। राहत एवं बचाव अभियानों की तैयारी का आकलन करने के लिए राजस्व मंत्री आतिशी ने मयूर विहार और मिलेनियम डिपो में बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया तथा प्रभावित लोगों से बातचीत की। बाढ़ प्राकृतिक आपदा है लेकिन बतौर सरकार प्रभावित लोगों की सहायता करना और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी है। इस संबंध में हमने खादर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत शिविर लगाये हैं। इन शिविरों में रहने, खाने-पीने और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दिल्ली के छह जिलों में करीब 2500 शिविर लगाये गये हैं।

Read more: Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर आज भी जारी, दिल्ली में आज भी येलो एलर्ट

दिल्ली में भारी वाहनों पर रोक –

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंघु, बदरपुर, लोनी और चिल्ला बॉर्डर से बस, ट्रक जैसे बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड से आने वाली बसें सिंघु बॉर्डर पर ही रोकी जाएंगी। आवश्यक सेवाओं वाली गाड़ियों पर प्रतिबंध नहीं होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button