दिल्ली

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री रहने का अनुमान, दिल्ली में ठंड के साथ विजिबिलिटी कम: Weather Update Today

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है, जिसके चलते मैदानों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शीतलहर देखने को मिल रही है। दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाने लगा है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, जानिए किन राज्यों में छाया रहेगा घना कोहरा: Weather Update Today


Weather Update Today: आपको बता दें कि देश के उत्तरी राज्यों में धीरे-धीरे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं सुबह के समय लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ रहा है। आज भी देश के उत्तरी राज्यों में घना कोहरा देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अमुमानों के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं इस दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली और उत्तर पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में गिरावट आने के साथ ही पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है।

दिल्ली में ठंड के साथ विजिबिलिटी कम

दिल्ली में पारा गिरने से ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। रात में शीतलहर भी चलने लगी है। कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी भी कम होने लगी है। दिल्लीवालों को आने वाले दिनों में ठंड से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन प्रदूषण अभी भी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join    

यूपी में ये है मौसम का हाल

यूपी में कई दिनों से ठंड में इजाफा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में तो इजाफा होगा, लेकिन सुबह और रात में कई इलाकों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री रहने का अनुमान

उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री रहने की संभावना है।

इन राज्यों में घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुमानों के मुताबिक पंजाब के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाया रहेगा। हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी अगले दो दिनों तक घना कोहरा छाने के आसार हैं। उत्तरी पश्चिम राजस्थान, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम मेघालय, मिजोरम त्रिपुरा और ओडिशा में भी अगले एक दो दिनों तक कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

Read More:दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बदरा, घने कोहरे से कम हुई विजिबिलिटी: Weather Report

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में अब बर्फबारी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आंशिक बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। मौसम बदलने से तापमान में मामूली इजाफा हुआ है, लेकिन वर्षा-बर्फबारी के बाद पहाड़ से मैदान तक सर्दी का सितम बढ़ सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button