दिल्ली

Arvind Kejriwal Net Worth: शराब नीति घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं अरविंद केजरीवाल, जानिए कितने अमीर हैं दिल्ली के सीएम

Arvind Kejriwal Net Worth: मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी के पास 32 लाख रुपये का 320 ग्राम सोना और 40 हजार रुपये की एक किलो चांदी थी। वहीं इनकी पत्‍नी के नाम म्‍यूचुअल फंड (Mutual Funds) में 15.31 लाख रुपये जमा है।

Arvind Kejriwal Net Worth: जेल से दिल्ली की सरकार चलाएंगे सीएम अरविंद केजरीवाल, जानिए कितनी है संपत्ति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद से राजधानी की राजनीति गरमा गई है। अरविंद केजरीवाल पर शराब नीति मामले में घोटाले का आरोप है। करोड़ों के शराब घोटाले में फंसे अरविंद केजरीवाल अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद सुर्खियों में आए थे। बाद में आम आदमी पार्टी बनाकर दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए। भाजपा और कांग्रेस जैसी दिग्गज पार्टियों को टक्कर देकर आम आदमी पार्टी ने दो बार दिल्ली का चुनाव जीता और दिल्ली में सरकार बनाई। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले केजरीवाल खुद ही भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में हैं।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी सिटिंग मुख्यमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार किया हो। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तारी से राहत देने से इंकार कर दिया था। ईडी ने अभी तक इस मामले में कुल 6 चार्ज शीट दाखिल की हैं और करीब 128 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच की है। शराब घोटाले में गिरफ्तारी के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अरविंद केजरीवाल के पास कितनी धन-दौलत है? आपको बताते हैं उनकी नेट वर्थ और लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से…

अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति 3.44 करोड़

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने 2020 में दाखिल अपने चुनावी हलफनामे में संपत्ति का खुलासा किया था। उनकी टोटल नेट वर्थ इस हलफनामे में 3.44 करोड़ रुपये बताई गई थी। जबकि साल 2015 में केजरीवाल के पास केजरीवाल के पास 2.09 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। जो साल 2020 आते-आते 1,34,57,504 करोड़ रुपये बढ़ गई। आपको बता दें कि यह आंकड़ा Myneta.info के मुताबिक है।

Read More:- Anna Hazare On Arvind Kejriwal: दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी पर बोले अन्ना हजारे, कहा- कर्मों का फल मिला है

अरविंद केजरीवाल के पास नहीं कोई खुद की गाड़ी

अरविंद केजरीवाल के इलेक्शन एफिडेविट से पता चलता है कि केजरीवाल की पत्नी के पास 12 लाख रुपये की कीमत का 320 ग्राम सोना भी है। इसके साथ ही उनके पास 40 हजार रुपये की कीमत की चांदी भी है। वहीं उनकी पत्नी के नाम SBI Mutual Fund में 15.31 लाख रुपये निवेश भी है। अरविंद केजरीवाल के पास कोई व्हीकल नहीं है। हालांकि बतौर मुख्यमंत्री उन्हें कार और सिक्योरिटी समेत कई सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं। जबकि उनकी पत्नी सुनीता के पास 6.20 लाख रुपये वाली एक मारुति बलेनो कार है।

सीएम केजरीवाल का घर

हलफनामे में जिक्र किया गया है कि केजरीवाल के पास सिर्फ 12 हजार उनकी पत्नी के पास 9 रुपये नकद हैं। उनके परिवार के 6 बैंक अकाउंट हैं जिनमें कुल 33.29 लाख रुपये जमा हैं। इसके अलावा उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। सीएम केजरीवाल के नाम पर कोई घर नहीं है, वह मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं। लेकिन उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर एक करोड़ का आलीशान बंगला है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी सुनीता केजरीवाल का बंगला हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। 2010 में उन्होंने ये प्राॅपर्टी करीब 60 लाख रुपये में खरीदी थी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की मासिक आय 4 लाख रुपये है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अरविंद केजरीवाल की एजुकेशन क्‍वालिफ‍िकेशन

बता दें कि 51 साल के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल 1989 में IIT खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से B.Tech की डिग्री ली है। इनका चुनावी क्षेत्र चांदनी चौक है। इनकी पत्‍नी एक रिटायर्ड गर्वनमेंट कर्मचारी हैं। गौरतलब है कि दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 में कथित घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी सीएम केजरीवाल को अब तक नौ समन जारी कर चुकी है। सीएम केजरीवाल को ईडी ने पिछले साल 2 नवंबर को पहला समन भेजा था। ये समन प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत जारी किया गया था।

जेल से ही चलाएंगे दिल्ली की सरकार

कहा जा रहा है कि यह मामला करीब 100 करोड़ रुपये का शराब घोटाला से जुड़ा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि शराब घोटाले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप के राज्य सभा सांसद संजय सिंह पहले ही जेल में हैं। अब जबकि केजरीवाल ईडी की गिरफ्त में हैं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। अगर वह जेल जाते हैं तो जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button