बिज़नस

World Richest Politician: Vladimir Putin के पास 200 अरब डॉलर की संपत्ति, बेशुमार दौलत का जीता जागता सबूत ब्लैक सी बंगला

World Richest Politician: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दुनिया के सबसे अमीर राजनेता का रसूख रखते हैं। पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर यानी करीब 16,71,877 करोड़ रुपये है।

World Richest Politician: जानें क्या है Vladimir Putin की लाइफस्टाइल, पांचवीं बार बने हैं रूस के राष्ट्रपति

व्लादिमीर पुतिन लगातार पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत गए हैं। लगभग 88 प्रतिशत वोटों के साथ चुनाव जीतकर पुतिन पांचवा कार्यकाल संभालेंगे। 71 साल के पुतिन 1999 से एक बार भी चुनाव नहीं हारे। व्लादिमीर पुतिन दुनिया के सबसे अमीर राजनेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। पुतिन बहुत ही लग्जरी लाइफस्टाइल के मालिक हैं। उनकी जीवनशैली और निजी संपत्ति किसी को भी हैरान कर दे। हालांकि पुतिन दावा करते हैं कि रूस के राष्ट्रपति के रूप में उन्हें केवल 1,16,07,722 रुपये (1,40,000 डॉलर) का सालाना वेतन मिलता है। आइए जानते हैं व्लादिमीर पुतिन की कुल संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।

राजनेताओं के बारे में अक्सर ऐसा कहा जाता है कि वे अपनी संपत्ति के बारे में खुलकर नहीं बताते हैं। हम आपको एक ऐसे लीडर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दुनिया का सबसे अमीर राजनेता कहा जाता है। यह पॉलिटिकल लीडर, भारत के कुछ उद्योगपतियों से भी ज्यादा अमीर बताया जाता है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, दुनिया के सबसे अमीर राजनेता का रसूख रखते हैं।

व्लादिमीर पुतिन की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर

पुतिन 5वीं बार रूस के राष्ट्रपति बने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कुल संपत्ति 200 अरब डॉलर यानी करीब 16,71,877 करोड़ रुपये है। सबसे दिलचस्प बात है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऑफिशियली $140,000 (1 करोड़ रुपये से अधिक) की वार्षिक सैलरी का दावा करते हैं, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को देखकर ऐसा लगता नहीं है।

बेशुमार दौलत का जीता जागता सबूत ब्लैक सी बंगला

कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि उनकी व्यक्तिगत संपत्ति घोषित की गई प्रॉपर्टी की तुलना में बहुत ज्यादा है। पुतिन के पास बेशुमार दौलत का जीता जागता सबूत ‘ब्लैक सी बंगला’ है जिसे उनका ‘कंट्री कॉटेज’ भी कहा जाता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘कंट्री कॉटेज’ के अलावा, पुतिन के पास 19 अन्य घर, 700 कार, 58 प्लेन व हेलीकॉप्टर और 716 मिलियन डॉलर का विमान – ‘द फ्लाइंग क्रेमलिन’ भी है।

Read More:- Most Expensive Wedding: 90 करोड़ के गहने, 17 करोड़ की साड़ी, 500 कराेड़ की शादी, मंत्री की बेटी जब बनी दुल्हन तो देखते रह गए सब…

नाव की कीमत 700 मिलियन डॉलर

कथित तौर पर पुतिन के पास शेहेरज़ादे नाम की एक नाव भी है, जिसकी कीमत 700 मिलियन डॉलर बताई जाती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को घड़ियों का शौक भी है। उनके पास 2 बेशकीमती वॉच है, जिनकी कीमत उनकी सालाना सैलरी से कहीं ज्यादा है। उनकी निजी संपत्ति में काला सागर की एक चर्चित हवेली भी शामिल है। इस शानदार हवेली को ‘पुतिन का कंट्री कॉटेज’ के नाम से भी जाना जाता है।

Read More:- Richest Village of India: महाराष्ट्र के इस गांव में रहते सबसे ज्यादा करोड़पति, भुखमरी की मार झेलकर सबसे अमीर बना गांव

एक संगमरमर का स्विमिंग पूल

बताया जाता है कि उनकी हवेली में ग्रीक देवताओं की मूर्तियों से सजा हुआ एक संगमरमर का स्विमिंग पूल, एक एम्फीथिएटर, अत्याधुनिक आइस हॉकी रिंक, वेगास शैली का कसीनो और एक नाइट क्लब भी है। हवेली के इंटीरियर में 5,00,000 डॉलर का डाइनिंग रूम फर्नीचर; 54,000 डॉलर का एक बार टेबल; 850 डॉलर की कीमत वाला टॉयलेट ब्रश और 1,250 डॉलर कीमत वाले टॉयलेट पेपर होल्डर से सजा हुआ वॉशरूम शामिल है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पुतिन के पास विमान और हेलीकॉप्टर

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि पुतिन के पास 19 अन्य घर हैं। राष्ट्रपति के पास 716 मिलियन डॉलर के विमान हैं। व्लादिमीर पुतिन के पास 60000 डॉलर से लेकर 5,00,000 डॉलर के मूल्य की घड़ियां उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं पुतिन के पास शहेराजादे नाम की नौका है, जिसकी कीमत 70 करोड़ (700 मिलियन डॉलर) है। आलीशान और भव्य जीवन शैली को बनाए रखने के लिए पुतिन के पास चालीस कर्मचारी हैं, जिन पर वह बीस लाख डॉलर सालाना खर्च करते हैं। पुतिन को विमान उड़ाना, पनडूब्बी तैराना भी आता है। उनके लग्जरी घर मास्को, फिनलैंड समेत कई अन्य जगहों पर हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button