भारत

दिल्ली अब नही रहा विश्व का सबसे प्रदुषित शहर

कुछ समय पहले दिल्ली विश्व का सबसे प्रदुषित शहर घोषित कर दिया गया था। दिल्ली में बढ़ते प्रदुषण को कम करने के लिए क्या कुछ नही किया गया। शायद इसी का परिणाम अब दिल्ली के लिए खुशखबरी लेकर आया है।

जी हां, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाईजेशन की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में साफ किया गया है कि दिल्ली अब विश्व का सबसे प्रदूषित शहर नही है। दिल्ली 103 देशों के 3000 शहरों में से 11वें स्थान पर आ गया है।

Delhi-Rajpath

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदुषण कम करने के लिए कई तरीके अपनाएं, ऑड-ईवन फॉर्मूला इसी के अंतर्गत आया। ऑड-ईवन से न केवल प्रदुषण से राहत मिली बल्कि दिल्ली की जनता को काफी हद तक दिल्ली के ट्रैफिक से भी निजात मिली थी।

कई जांच कपंनियों ने केजरीवाल के इस फॉर्मूले को फेल बताया है, लेकिन वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाईजेशन की रिपोर्ट ने साबित कर दिया है कि ऑड-ईवन फॉर्मूले ने दिल्ली में प्रदुषण का स्तर कम किया है।

अब प्रदुषण की रेस में सबसे आगे इरान का शहर जाबोल, वहीं भारत का ग्वालियर और इलाहाबाद दूसरे और तीसरे नम्बर पर है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button