भारत

भारत ने डोल्कन ईसा के वीजा को किया रद्द

भारत ने चीन के विरोध के बाद उइगर कम्युनिटी के बागी लीडर डोल्कन ईसा का अब वीजा रद्द कर दिया है। जी हां, भारत ने वीजा रद्द करने के पीछे गलत कैटेगरी से वीजा उप्लाई करने की वजह बताया है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर है कि चीन के वर्ल्ड उइगर कांग्रेस के लीडर डोल्कन ईसा ने टूरिस्ट वीजा के लिए अप्लाई किया था। यदि वह टूरिस्ट वीजा पर आते हैं तो कॉन्फ्रेंस को संबोधित नही कर सकते।

1

दरअसल, पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को यूएन के द्धारा आतंकी करार देने की भारत की कोशिशों में चीन ने अडंगा लगाया था। इसी के बाद जर्मनी में मौजूद इंडियन एंबेसी से उन्हें वीजा जारी किया गया था।

आपको बता दें, डोल्कन ईसा वर्ल्ड उइगर कांग्रेस के लीडर हैं, और चीन उन्हें आतंकी मानता है। वह 1990 से जर्मनी में रह रहे हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button