बॉलीवुड

Singham Again: सिंघम अगेन से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आया सामने

लगातार चर्चा का हिस्सा रही सिंघम अगेन से अजय देवगन का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया है। पोस्टर देख फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। इस पोस्टर में अजय का लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

Singham Again: अजय देवगन का लुक देख फैंस ने किए कमेंट्स, मूवी से सिंघम का लुक हुआ रिलीज 

 रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन बहुत समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर कई अफवाये और खबरे भी जमकर वायरल हो रही है। यह अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। लेकिन इस बार सिंघम अगेन धमाल मचाने वाला है, क्योंकि इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अन्य बड़े सितारे नजर आने वाले हैं और अब फिल्म से जुड़ा अजय का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। जिसे देख एक्टर के फैंस और सिंघम फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
सिंघम अगेन से अजय देवगन के लुक को फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस पोस्टर में अजय देवगन सिंघम अवतार में दिख रहे हैं। वहीं उनके साथ एक शेर की परछाई भी नजर आ रही है। अजय देवगन के इस लुक को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, शेर आतंक मचाता है, और जख्मी शेर तबाही! हर किसी का पसंदीदा पुलिसवाला,बाजीराव सिंघम वापस आ गया है!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

सोशल मीडिया पर सिंघम अगेन से जुड़ा अजय देवगन का लुक तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर के फैंस पोस्टर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सिंघम अगेन की कास्ट इससे बेहतर नहीं हो सकती।
अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसे बड़े सितारे इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। बीते दिनों इन सभी कलाकारों के पोस्टर भी रिलीज कर दिए गए हैं। 2021 की फिल्म सूर्यवंशी रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म थी। रणवीर सिंह ने 2018 की फिल्म सिम्बा में एक पुलिस अधिकारी का रोल किया था। जबकि अजय देवगन ने पुलिस सीरीज सिंघम में काम किया। सूर्यवंशी में, अक्षय ने वीर सूर्यवंशी का लीड रोल किया था। एक कैरेक्‍टर जिसे 2018 की फिल्म सिम्बा में एक कैमियो में एक ATS अफसर का रोल किया था।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button