मनोरंजन

Singham Again: ‘सिंघम अगेन’ में ‘लेडी सिंघम’ का किरदार निभाती नजर आएंगी दीपिका पादुकोण

'सिंघम अगेन' फिल्म में दीपिका पादुकोण 'लेडी सिंघम' के किरदार में नजर आएंगी।

Singham Again: लेडी सिंघम’ लुक देख रणवीर सिंह बोले- ‘रे देवा, आली रे आली’


फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी मशहूर ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी का दूसरा पार्ट ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं। उन्होंने पूजा की तस्वीरें शेयर कर इस बड़े प्रोजेक्ट का ऐलान किया था और तभी से उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

इस बड़े प्रोजेक्ट के साथ ही रोहित शेट्टी ने हाल ही में बताया था कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ‘लेडी सिंघम’ के किरदार में नजर आएंगी। अब उन्होंने इस फिल्म से एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। दीपिका पादुकोण ने अपने इस लुक से अपने फैंस को चौंका दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

Read more:- Singham Again: रोहित की फिल्म सिंघम अगेन में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने आज 15 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पेज पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दीपिका पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं और यह लुक ‘सिंघम अगेन’ के लिए है।तस्वीरों में वह एक शख्स के मुंह में रिवॉल्वर डालते और दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़ती नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों के साथ रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, “नारी सीता के साथ-साथ दुर्गा का भी रूप है। मिलिए हमारी पुलिस दुनिया के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

दीपिका पादुकोण के इस लुक ने दर्शकों को हैरान कर दिया है और उनके पति रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। इस दिखावे को देखकर, सेलेब्स ने उनकी तारीफ की और इसे ‘शेट्टी पावर’ कहा। रइस पर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया और लिखा, “रे देवा, आली रे आली!”

दीपिका के इस बेहद दमदार लुक ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है और कई सेलिब्रिटीज ने भी इसकी सराहना की है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button