मनोरंजन

Singham Again: रोहित की फिल्म सिंघम अगेन में हुई इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री

सिंघम अगेन अपने एक्शन के साथ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है इसके साथ ही ये खबर भी जोड़ो पर है की इस बार श्वेता तिवारी के साथ साथ दीपिका पादुकोण भी सिंघम अगेन में नज़र आने वाले है। इंस्टा की कुछ तस्वीरों से ये जानकारी मिली और उसके बाद स्वेता इस खबर का सच भी अपने फैंस को बताया।

Singham Again: रोहित की आने वाली फिल्म में इस खूबसूरत एक्ट्रेस की एंट्री लगाएगी ग्लैमर का तड़का 


रोहित की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन चर्चा में है। हाल ही मे डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने फिल्म सेट पर मुहर्त पुजा की फोटो शेयर कर सिंघम अगेन के जल्द ही रिलीज़ होने की खबर दी है। इस फोटो में रोहित के साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह भी नज़र आ रहे है। इस बार रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में उनके कॉप यूनिवर्स के सिंघम और सिम्बा साथ नज़र आने वाले है और साथ ही खबर आ रही है की उनके इस कॉप यूनिवर्स में एक नई एंट्री भी हुई है।

आपको बता दे सिंघम अगेन में ये नई एंट्री श्वेता तिवारी की बताई जा रही है। सेट पर पुजा की फोटो के बाद स्वेता तिवारी ने अपने ऑफिसियल इंस्टा पर रोहित के साथ  एक फोटो शेयर कर ये खबर अपने फैंस को दी। इस फोटो में श्वेता तिवारी रोहित के साथ पोज़ देती हुइ नज़र आ रही हैं। फोटो शेयर करने के बाद उन्होंने ये कन्फर्म किया की वे रोहित की फिल्म में कॉप की भूमिका में नज़र आने वाली है। इस खबर के बाद स्वेता के फैंस ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी।

Read more: Bhojpuri Movie Vidyapeeth First look Out : फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज,‘विद्यापीठ’ में पढ़ाई करते नजर आएंगे कल्लू

इसके साथ ही की सिंघम अगेन में रोहित शेट्टी के तीनों  सुपर कॉप सिंघम, सिंबा और सूर्यवंशी नजए आएंगे। इसके अलावा फिल्म में करीना कपूर भी सिंघम रिटर्न्स में निभाए अपने रोल को आगे बढ़ाते हुए नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण की भी बतौर लेडी सिंघम फिल्म में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है।  

श्वेता तिवारी पहले भी रोहित शेट्टी के साथ काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। जहां उन्होंने अपने जज्बे से होस्ट को इम्प्रेस किया था। इसके अलावा श्वेता, रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स का भी हिस्सा हैं। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button