बॉलीवुड

 Apurva: फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तारा सुतारिया ने सभी को किया धन्यवाद, यूजर बोले- आप वाकई नेशनल अवॉर्ड की हकदार हैं

Apurva: तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर अपने फिल्म के प्रदर्शन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने फूलों और संदेशों से घिरी अपनी एक तस्वीर साझा की।

Apurva: कार्तिक आर्यन के लाइक्स के साथ ट्रेंड कर रहा है तारा का नया पोस्ट, जानें फैन्स का रिएक्शन

Apurva: बी टाउन की मशहूर एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी फिल्म ‘अपूर्वा’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं, उनकी यह फिल्म 15 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म उनका ओटीटी डेब्यू है। उनकी इस फिल्म को लोगों से बहुत प्यार और सराहना मिल रही है।

तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर अपने फिल्म के प्रदर्शन के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने फूलों और संदेशों से घिरी अपनी एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘पहला दिन… ढेर सारे नोट्स, फूलों और प्यार के लिए धन्यवाद, ‘अपूर्वा’ अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।’

Read More- Kartik Aaryan-Tara Sutaria: सीक्रेट डेट पर नजर आए कार्तिक आर्यन और तारा सुतारिया!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

इस पोस्ट को देखकर कार्तिक आर्यन और अन्य लोगों ने भी उनका समर्थन जताया। फैंस ने उन्हें उनकी मेहनत के लिए सराहा और उन्हें सफलता की शुभकामनाएं दी।

इसके साथ ही बता दे कि ‘अपूर्वा’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे निखिल नागेश भट्ट ने निर्देशित किया है। इसमें तारा के साथ अभिषेक बनर्जी, धैर्य करवा, राजपाल यादव भी अहम रोल में हैं।

इस पोस्ट पर लोग सेलेब्स से लेकर फैंस तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आपने कड़ी मेहनत की है और सफलता के हकदार हैं।’ एक अन्य ने लिखा, ‘यह एक शानदार प्रदर्शन है…आप वास्तव में राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं।’ तीसरे यूजर ने तारा की सराहना करते हुए कहा, ‘मैंने भी इसे देखा है, यह शानदार है और आपने कलाकार के रूप में अद्भुत काम किया है, इसे जारी रखें।’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button