बॉलीवुड

Vikrant Massey: फिल्मफेयर जीतने के बाद IPS मनोज कुमार शर्मा से मिले विक्रांत मैसी, हाथ में थमाई ट्रॉफी और कही बड़ी बात

हाल ही में आयोजित किए गए फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 Filmfare Awards 2024 में एक्टर विक्रांत मैसी Vikrant Massey को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का खिताब मिला है।एक्टर ने अपनी जीत का श्रेय भी खास शख्स आईपीएस मनोज शर्मा से मुलाकात की और एक तस्वीर के जरिए काफी कुछ कहा है।

Vikrant Massey: फिल्मफेयर अवार्ड लेकर घर पहुंच विक्रांत मैसी ने शेयर की तस्वीर, ऐसे जाहिर की खुशी

हाल ही में आयोजित किए गए फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 Filmfare Awards 2024 में एक्टर विक्रांत मैसी Vikrant Massey को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का खिताब मिला है।एक्टर ने अपनी जीत का श्रेय भी खास  शख्स आईपीएस मनोज शर्मा से मुलाकात की और एक तस्वीर के जरिए काफी कुछ कहा है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

12वीं फेल’ के लिए मिला फिल्मफेयर –

इस समय विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ लाइमलाइट में बनी हुई है। और इस फिल्म की खूब वाहवाही भी हो रही है। यह फिल्म देखने वाला हर शख्स पहले ही फिल्म की काफी तारीफ कर रहा था और अब फिल्म ने अपना जलवा फिल्मफेयर 2024 में भी दिखाया  है। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने रियल लाइफ किरदारों को बिल्कुल सटीक तरीके से पेश किया जो न सिर्फ दर्शकों बल्कि क्रिटिक्स को भी काफी पसंद आ रहा है। विक्रांत मैसी की हालिया पेशकश ’12वीं फेल’ साल 2023 की सबसे सफल और पसंदीदा फिल्मों में से एक रही है। आईपीएस अधिकारी के वास्तविक जीवन पर आधारित ’12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला और विक्रांत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता क्रिटिक्स का पुरस्कार मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

Read more:- Animal: रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म एनिमल के किरदार का किया खुलासा!

विक्रांत मैसी और मनोज शर्मा –

विक्रांत मैसी के लिए यह जीत उनके लिए दो मुख्य कारणों से खास हैं, पहला ये कि एक प्रतिष्ठित समारोह में उनकी पहली जीत हुई है और दूसरा ये है कि उन्होंने इस तरह के आइकन पर जीत हासिल करते हुए सर्वश्रेष्ठ एक्टर का खिताब मिला है। एक्टर ने आईपीएस मनोज शर्मा से मुलाकात की और एक तस्वीर के जरिए काफी कुछ कहा है। इस तस्वीर में वो मनोज शर्मा को अवॉर्ड थमाते नजर आ रहे हैं। और दोनों के ही चेहरे पर हंसी झलक रही है।  इस तस्वीर के कैप्शन में मनोज को टैक करते हुए विक्रांत मैसी ने असली हीरो लिखा है। इस हफ्ते की शुरुआत में अभिनेता ने फिल्मफेयर अवॉर्ड पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उन्होंने ’12वीं फेल’ के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा को भी धन्यवाद दिया और लिखा, ‘हम घर पर हैं। अंत में!!! मेरे बचपन के सपने को हकीकत में बदलने के लिए विधु विनोद चोपड़ा, जी स्टूडियो और फिल्मफेयर को धन्यवाद।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MobileMasala (@mobilemasala)

’12वीं फेल’ की कहानी –

ये सच्ची कहानी पर आधारित ’12वीं फेल’ उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं। लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकल जाती है और लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और रि-स्टार्ट के लिए प्रोत्साहित करती रहती है। ये सच्ची कहानी आईपीएस मनोज शर्मा की कहानी पर आधारित है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में देखा जा सकता है और साथ ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद हो चुकी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button