मनोरंजन

Bollywood Actors Who opted for Surrogacy: बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो बानी Surrogate Mom, देसी गर्ल को बधाई!

Bollywood Actors Who opted for Surrogacy: शिल्पा शेट्टी से लेकर प्रीति जिंटा तक इन अभिनेत्रियों ने दिया अपने बच्चे को सरोगेसी से जन्म

Highlights:

  • Bollywood Actors Who opted for Surrogacy: कौन है वह अभिनेत्रियां  जिन्होंने लिया सरोगेसी का सहारा?
  • प्रियंका चोपड़ा क्यों मांग रही है प्राइवसी?
  • एकता कपूर ने भी अपने बेटे को सरोगेसी की मदद से दिया था जन्म। 

Bollywood Actors Who opted for Surrogacy: कहते है की दुनियां में सबसे बड़ा सुख अगर कोई है तो वह माँ बनने का ही है। सारी दौलत, शोहरत सब एक तरफ और माँ बनने का एहसास एक तरफ। आज के आधुनिक जमाने में इस सुख का अनुभव करने के लिए यह जरूरी नहीं है की होने वाली माँ बच्चे को अपने कोक में ही रखे बल्कि कई ऐसे और भी तरीके है जिन्हे अपना कर माँ बनने की ख़ुशी पायी जा सकती है जैसे सरोगेसी या किराए की कोख।      

भारत में, सरोगेसी के माध्यम से बच्चे पैदा करना कुछ साल पहले की तुलना में अब अधिक आम हो गया है। भारतीय फिल्मे भी सरोगेसी की तरफ जागरूकता बढ़ाने में अपना योगदान दे रही है फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके से शुरू होकर हालही में रिलीज हुई फिल्म मिमी तक, सरोगेसी धीरे-धीरे भारतीय परिवारों में अपनी जगह बना रही है।

आम जनता के अलावा, कई मशहूर हस्तियों ने भी अपने बच्चों के स्वागत के लिए सरोगेसी का विकल्प चुना है। कई लोगों के लिए, सरोगेसी की मदद से बच्चे को जन्म देना का एक पसंदीदा तरीका बन गया है। आगे इस लेख में हम कुछ ऐसे ही बॉलीवुड हस्तियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने सरोगेसी का विकल्प चुना है:

प्रियंका चोपड़ा

इस लिस्ट में सबसे नया नाम अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास का जुड़ा है। प्रियंका ने बीते शुक्रवार को अपने सोश्ल मीडिया का इस्तेमाल कर सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के स्वागत की जानकारी दी। निक को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने लिखा, “इस ख़ुशी के अवसर पर हम सम्मानपूर्वक प्राइवसी की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार की ओर अपना ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद।“

https://www.instagram.com/p/CZAJvizvjf4/?utm_medium=copy_link

Read more: Soon Bride to Be Mouni Roy: टीवी की नागिन बनने जा रही है सूरज नांबियार की दुल्हन! गोवा के सबसे बड़े रिज़ॉर्ट में होगी शादी!

शिल्पा शेट्टी

लगभग दो साल पहले शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी सरोगेसी के जरिए बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ 15 फरवरी 2020 को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। शिल्पा ने तब अपनी पोस्ट पर लिखा था “हमारी प्रार्थनाओं का फल भगवान ने एक चमत्कार के रूप में दिया है। हम अपनी नन्ही परी, समीशा शेट्टी कुंद्रा के आगमन की घोषणा करते हुए बेहद ख़ुश है, कृपया हमारी नन्ही परी को अपना ढ़ेर सारा प्यार और आशीर्वाद दे।” शिल्पा का एक बेटा भी है जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है।

https://www.instagram.com/p/COo-fFVBSCx/?utm_medium=copy_link

सनी लियोन

अभिनेत्री सनी लियोन ने भी अपने पहले बच्चे निशा को गोद लेने के तुरंत बाद 2018 में सरोगेसी के जरिए अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत किया। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुये इस जोड़े ने ट्विटर पर अपनी खुशी पोस्ट करते हुए इस खबर की घोषणा की और लिखा “गोड्स प्लान !! 21 जून, 2017 वह दिन था जब मुझे और मेरे पति को पता चला कि कुछ ही समय में हमारे 3 बच्चे हो सकते हैं। हमने योजना बनाई और एक हसता खेलता  परिवार बनाने की कोशिश की और इतने सालों के बाद अब हमारा परिवार आशेर सिंह वेबर, नोआ सिंह वेबर और निशा कौर वेबर के साथ पूरा हो गया है। हम दोनों तीन खूबसूरत बच्चों के गर्वित माता-पिता हैं।“

https://www.instagram.com/p/CVBDbmkDqA1/?utm_medium=copy_link

किरण राव

वर्ष 2011 में आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी, जिसका उन्होंने सरोगेसी के माध्यम से ही स्वागत किया था। उस समय मीडिया को एक बयान जारी करते हुए, बॉलीवुड पावर कपल ने अपने बेटे आज़ाद के जन्म के लिए आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) का उपयोग करने के बारे में खुलकर बात की थी। किरण ने तब कहा था, “यह बच्चा हमें विशेष रूप से प्रिय है क्योंकि यह लंबे इंतजार और कुछ कठिनाई के बाद हमारे लिए पैदा हुआ था।”

https://www.instagram.com/_kiranraokhan/p/BsF1pVkjWnn/?utm_medium=copy_link

Read more: Bollywood Actresses and Cancer: सोनाली बेंद्रे से लेकर ताहिरा कश्यप जिनके सामने कैंसर ने घुटने टेक दिये!

एकता कपूर

तुषार कपूर के पिता बनने के तीन साल बाद सरोगेसी की मदद से उनकी बड़ी बहन एकता कपूर ने भी खुद की संतान को जन्म दिया। टेलीविज़न की स्टार प्रोड्यूसर  ने घोषणा कर अपने प्रियजनों को इसकी जानकारी दी और लिखा की उन्होने सरोगेसी का विकल्प चुना और 27 जनवरी, 2019 को एक बच्चे की माँ बनी। कपूर ने अपने बेटे का नाम रवि रखा है, जो उनके पिता, अभिनेता जीतेंद्र का मूल नाम है।

https://www.instagram.com/p/CQGlb9yAzzY/?utm_medium=copy_link

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा नवंबर 2021 में सरोगेसी का विकल्प चुनने वाली एक और बॉलीवुड स्टार हैं। अभिनेत्री और उनके पति जीन ने सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की और लोगों को भी धन्यवाद दिया।

https://www.instagram.com/p/CWZ93DyrYZU/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रीति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ अपनी अद्भुत खबर साझा करना चाहती हु, जीन और मैं बहुत खुश हैं, हम अपने जुड़वां बच्चों का स्वागत करते हैं। हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं।“ अभिनेत्री ने डॉक्टरों और उनके सरोगेट को इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए दिल से धन्यवाद दिया।

Read more: Flop Bollywood Movies Super Hit on TV: चौक जाएंगे नाम जानकर! बॉक्स-ऑफिस पर चलीं नहीं और टेलीविजन पर रुकी नहीं!

Conclusion: भारत में सरोगेसी के प्रति जागरूकता हर दिन बढ़ती जा रही है और इस काम में मुख्य भूमिका हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री और इसमे काम करने वालें कलकार निभा रहें है। इस लेख के माध्यम से हमने आपको बॉलीवुड से जुड़े माताओ के बारे मे बताने का प्रयास किया है जिन्होने सरोगेसी की मदद से अपने माँ बनने के सपने को पूरा किया। एसे महिलाओ और मनोरंजन से जुड़ी रोचक बातों को जानने के लिए Oneworldnews के साथ बने रहिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Himanshu Jain

Enthusiastic and inquisitive with a passion in Journalism,Likes to gather news, corroborate inform and entertain viewers. Good in communication and storytelling skills with addition to writing scripts
Back to top button