राशिफल

Bedroom Vastu Tips: भूलकर भी बेडरूम में न रखें ये सामान, पति-पत्नी में आ सकती है दूरियां, मधुर रिश्ते के लिए अपनाएं ये तरीका

Bedroom Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। वास्तु में हर चीज को रखने की एक निश्चित दिशा और नियम होते हैं। जिसे अपनाकर आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में वास्तु दोष पति-पत्नी के संबंध पर डालता है बुरा असर, आज ही करें सुधार


पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ गया हो या पति-पत्नी में अक्सर खटपट रहती हो, तो इसकी वजह आपका बेडरूम भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पति-पत्नी का शयन कक्ष कुछ खास दिशाओं में नहीं होना चाहिए। साथ ही बेडरूम में रखी कुछ चीजें भी नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं।

अक्सर हम सजावट के कारण या गलत जानकारी होने के कारण कुछ चीजों को अपने बेडरूम में जगह दे देते हैं। लेकिन इन चीजों के कारण पति-पत्नी के जीवन में दरार आ सकती है। ऐसे में ऐसी चीजों को कमरे से फौरन हटा देना चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पति-पत्नी का बेडरूम किस दिशा में होना चाहिए और बेडरूम में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं-

We’re now on WhatsApp. Click to join

बेडरूम में रखें इन बातों का ध्यान

  • बेडरूम में कभी भी भूत-प्रेत, बुराई या शैतान से संबंधित कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां बढ़ती हैं। अगर आपके कमरे में ऐसी कोई पेंटिंग लगी है तो उसे तुरंत हटा दें। बेडरूम में हमेशा प्रकृति की तस्वीरें या फिर प्रेम से जुड़ी तस्वीरें लगानी चाहिए।
  • ध्यान रखें कि कमरे की लाइट पलंग पर सीधा ना पड़े। लाइट हमेशा पीछे या बाई ओर से आना चाहिए। वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं होना चाहिए। यदि है तो सोते वक्त उसे ढककर अवश्य रखें।
  • बेडरूम में लोहे के फर्नीचर के उपयोग से बचें। इसे धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार भी नहीं होना चाहिए। आयताकार, चौकोर लकड़ी के फर्नीचर ही वास्तु में शुभ माने गए हैं।
  • अपना बेड कभी भी बीम के नीचे नहीं लगाना चाहिए। बीम अलगाव का प्रतीक होता है। यदि ऐसा करना संभव न हो, तो बीम के नीचे बांसुरी या विंड चाइम लटका दें।
  • बेडरूम में कभी भी एक अकेले जानवर या इंसान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इससे पति-पत्नी के साथ रहते हुए भी दूरियां आती हैं। वो साथ रहते हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं।
  • बेडरूम में कभी भी आग की फोटो नहीं लगानी चाहिए। आग को विनाश का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी में गुस्से की भावना बढ़ती है। बेडरूम शांति और आराम करने की जगह है। आग की फोटो से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा इस शांति को भंग कर सकती है।
  • दिवंगत पूर्वजों की तस्वीरें बेडरूम में लगाना बहुत अशुभ माना जाता है। बेडरूम में लगी ऐसी तस्वीरें पति-पत्नी के मन में अशांति पैदा करती हैं। इनका नकारात्मक प्रभाव सेहत पर भी पड़ता है। पूर्वजों की तस्वीरें हमेशा पूजा कक्ष की ईशान कोण की दीवार पर लगानी चाहिए।
  • बेडरूम में जल तत्व की कोई फोटो लगाने से भी बचें। माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के संबंधों में स्थिरता नहीं आती। बेडरूम में जल तत्व की तस्वीरें लगाने से सोने और आराम करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इससे नींद भी प्रभावित होती है।
  • जंगली जानवर आपको भले ही बहुत प्रिय हों लेकिन इनकी पेंटिंग या कोई फोटो बेडरूम में ना लगाएं। इनके नकारात्मक प्रभाव से पति-पत्नी के बीच क्रोध और तनाव का भाव बढ़ता है। इसलिए बेडरूम में ऐसी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।
  • बेडरूम में महाभारत, ताजमहल, हिंसक जानवर या पक्षी का चित्र ना रखें। इनसे मन में नकारात्मक भाव जगते हैं और वो नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती है।

Read More-: Vastu tips : उल्लू की मूर्ति घर, ऑफिस में रखना होता है शुभ? जानें कैसी मूर्ति या तस्वीर होती है मंगलकारक

बेड रूम की दिशा

  • अपनी विवाहित जिंदगी को सुख-शांति से जीने के लिए प्रेम और आकर्षण की दिशा यानी उत्तर या उत्तर-पश्चिम हिस्से में अपना शयनकक्ष बनवाएं। इस दिशा में कमरा होने से पति-पत्नी के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है और जीवन में प्रेम बना रहता है।
  • अगर आपका बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में है, तो ये संबंधों, जुड़ाव और दक्षता का क्षेत्र है। यहां बेडरूम होने से पति-पत्नी लगातार अपने-अपने कार्यों में दक्षता हासिल करते हैं। अगर आप दोनों वर्किंग कपल हैं, तो आपके लिए ये दिशा उचित रहेगी।
  • पश्चिम दिशा भी लाभ और प्राप्तियों का होता है। ऐसे में इस हिस्से में बेडरूम बनाने से दंपति को जीवन के हर क्षेत्र में लाभ और धन की प्राप्ति होगी। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए ये दिशा सही साबित होती है।
  • पति-पत्नी को उत्तर-पूर्व दिशा की दिशा अग्नि की होती है। इस ओर कमरे या इस दिशा की ओर बेड लगाने से परहेज करना चाहिए। इसी तरह दक्षिण-पूर्व में भी बेडरूम होने से पति-पत्नी का व्यवहार बेवजह आक्रामक हो जाता है और छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने लगता है। इस कोण में शयनकक्ष होने से बेवजह का खर्च भी बढ़ता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button