धार्मिक

Vastu tips : उल्लू की मूर्ति घर, ऑफिस में रखना होता है शुभ? जानें कैसी मूर्ति या तस्वीर होती है मंगलकारक

उल्लू की मूर्ति आप अपने घर और ऑफिस दोनों ही जगह रख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में उल्लू की मूर्ति या स्टैच्यू रखना भाग्य लाता है,और धन-धान्य में कमी नहीं होने देता है।

Vastu tips : मां लक्ष्मी की सवारी माना जाता है उल्लू को,  जानें रखने की सही दिशा और नियम

उल्लू की मूर्ति आप अपने घर और ऑफिस दोनों ही जगह रख सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में उल्लू की मूर्ति या स्टैच्यू रखना भाग्य लाता है,और धन-धान्य में कमी नहीं होने देता है।

घर या ऑफिस में उल्लू रखना होता है शुभ –

वास्तु शास्त्र में कुछ चीजों को घर में रखना शुभ होता है तो कुछ चीजों को रखना बेहद अशुभ साबित हो सकता है। अक्सर लोग अपने घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार ही करवाते हैं या फिर घर खरीदते समय भी वास्तु के नियमों का जरूर पालन से करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों को सही जानकारी नहीं होती है, जिससे वे अनजाने में उन चीजों को घर या ऑफिस में रखते हैं, जिन्हें उन्हें नहीं रखना चाहिए।  कुछ ऐसी भी वस्तु होती हैं, जिन्हें रखना बेहद शुभ माना जाता है, लेकिन लोग उसे अशुभ मान कर घर में नहीं रखते  हैं। तो ऐसी ही एक चीज है उल्लू  की मूर्ति या तस्वीर।

लक्ष्मी का वाहन है उल्लू –

उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होती है। ये माता लक्ष्मी का प्रिय वाहन है, ज्योतिष शास्त्र में उल्लू को महालक्ष्मी का वाहन माने जाने के कारण शुभ माना गया है। उल्लू से संबंधित कई तरह के अंधविश्वास भी हैं। कोई इसे अशुभ तो कोई शुभ मानता है। लेकिन वास्तु के अनुसार, उल्लू शुभ ही होता है। हां, इसे सही नियमों और सही दिशा के अनुसार रखा जाए तो लाभ अवश्य मिलता है।

घर में उल्लू की मूर्ति रखने के सही नियम –

1. घर में उल्लू की मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा दृष्टि हम पर बनाए रखती हैं।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार, उल्लू की मूर्ति को घर, ऑफिस या कार्यक्षेत्र में पश्चिम एवं उत्तर के मध्य में स्थित उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जा सकता हैं। उत्तर-पश्चिम दिशा वायव्य कोण होता है। और इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, ये दिशा लंबी उम्र, सेहत, शक्ति देती है।

3. घर में उल्लू की मूर्ति घर के सामने वाले दरवाजे की ओर रखी जा सकती है, जिससे कि घर में आने वाली की नकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर प्रवेश ना कर सके। इससे बुरी नजर से भी आपका घर और रहने वाले सभी सदस्य बचे रहते हैं।

Read more: Bhadrapada Purnima 2023: भाद्रपद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, गृह क्लेश और आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ChiPPy-SHaBBy (@chippyshabby)

4. यदि आप घर में उल्लू रखना चाहते हैं तो तस्वीर की बदले मूर्ति रखना चाहिए। उल्लू की तस्वीर से कहीं मूर्ति अधिक लाभ देती है। और उल्लू की मूर्ति पीतल की होना अच्छा माना गया है।

5. उल्लू की मूर्ति लगाने से पहले उसे शुक्रवार के दिन गंगाजल से शुद्ध करने के बाद लक्ष्मी जी के चित्र के पास रखना चाहिए। उसके बाद लक्ष्मी जी की पूजा कर कच्चा नारियल, खीर या लाई के प्रसाद से भोग भी लगाना चाहिए।

6. दीपावली के त्योहार में हर कोई अपने घर की साज-सजावट बहुत अच्छे तरीके से करता है। तरह-तरह के डेकोरेटिव चीजें खरीद कर अपने घर को खूबसूरती से सजाया है। कुछ लोग तो वास्तु के अनुसार घर में चीजें लाते हैं।  ऐसे में आप घर में दिवाली के दिन उल्लू की पीतल की मूर्ति खरीद कर घर ला सकते हैं। और ये बेहद शुभ माना माना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EB Home Catalog (@ebhome.catalogue)

7  उल्लू की मूर्ति कभी अकेले नहीं लेना चाहिए, बल्कि जोड़े में या परिवार के रूप में ही खरीद कर लाना चाहिए।  जैसे दो बच्चे, माता-पिता या फिर जोड़े में हों। इस तरह से घर में लगाई गई उल्लू की मूर्ति या तस्वीर बुरी नजर से रक्षा करती है। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली लाती है। परिवार के सदस्यों में मेलजोल और आपसी प्यार को बढ़ाता है, और धन की कमी नहीं होती है। तरक्की की राह पर आप निरंतर बढ़ते रहते हैं। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में खुशियों का संचार होता है और पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहता है,और सभी नकारात्मकता दूर होती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Art Gardenia (@art_gardenia_blr_)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button