धार्मिक

Vastu Tips : घर की उत्तर दिशा में रखें पानी से भरा मिट्टी का मटका, परिवार पर बरसेगी वरुण देव की असीम कृपा

वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखने के लिए उत्तर दिशा सर्वोत्तम मानी जाती है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फल प्राप्त होंगे। पानी से भरा बर्तन उत्तर दिशा में रखने से घर के सदस्यों पर वरुण देव की कृपा बनी रहती है।

Vastu Tips : घर में पानी से भरा मिट्टी का मटका रखने के अनेकों फायदे


वास्तु शास्त्र के अनुसार पानी से भरा मिट्टी का घड़ा रखने के लिए उत्तर दिशा सर्वोत्तम मानी जाती है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फल प्राप्त होंगे। पानी से भरा बर्तन उत्तर दिशा में रखने से घर के सदस्यों पर वरुण देव की कृपा बनी रहती है।

पानी से भरा मिट्टी का मटका रखने का महत्व –

हर चीज को रखने के लिए एक उचित दिशा निर्धारित की गई है, जिससे उस दिशा को तो लाभ मिलता ही है,साथ ही उस घर, कार्यालय या अन्य जगह पर स्थित व्यक्ति को भी बहुत लाभ मिलता है। ऐसे ही मिट्टी की चीजों को रखने के लिए भी उचित दिशा के बारे मे बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मिट्टी से बनी चीजों जैसे मिट्टी का कोई शो-पीस या मिट्टी के गमले या कोई अन्य चीज रखने के लिए सबसे उचित दिशा ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा को बताया गया है। चूंकि इस दिशा का संबंध पृथ्वी तत्व से बताया गया है और पृथ्वी यानी धरती और मिट्टी अतः ईशान कोण में मिट्टी संबंधी चीजें रखने से बहुत फायदा मिलता है।

Read more: Bhadrapada Purnima 2023: भाद्रपद पूर्णिमा पर करें ये उपाय, गृह क्लेश और आर्थिक समस्याएं होंगी दूर

पानी से भरा मिट्टी का मटका रखने की सही दिशा –

पानी से भरे मिट्टी के घड़े या मटके को रखने के लिए उत्तर दिशा को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है। इससे आपको उत्तर दिशा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इससे आपके ऊपर वरूण देव का आशीर्वाद भी बना रहता है। साथ ही आपको किसी तरह का भय या आपको किसी चीज से डर नहीं लगता है।

पानी से भरा मिट्टी का मटका रखने का लाभ –

परिवार में इसका सबसे ज्यादा लाभ परिवार के मंझले बेटे को मिलता है। अगर स्वास्थ्य के संदर्भ में बात करें तो उत्तर दिशा में जल संबंधी चीजें रखने से हमारे शरीर में सबसे ज्यादा लाभ हमारे कानों को मिलता है। इससे हमारी सुनने की क्षमता मजबूत रहती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button