राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: आज इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: ​राशिफल जानने के बारे में हर कोई इच्छुक रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको 21 मार्च का दैनिक राशिफल बता रहे हैं, जिससे आप जान सकते हैं कि आपका आज का दिन कैसा होने वाला है।

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024: मेष मिथुन और कर्क राशि के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक ​ ​

Aaj Ka Rashifal 21 March 2024 : ​21 मार्च का राशिफल बता रहा है कि आज मीन राशि में और कुंभ राशि में तीन-तीन ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ और मीन राशि में आज त्रिग्रह योग बना है। इसके साथ ही आज राहु और बुध की युति भी बनी हुई है जिससे जड़त्व योग भी निर्मित हो रहा है। इन ग्रह योगों के बीच आज चंद्रमा का संचार दिन भर कर्क राशि में होने के उपरांत सिंह राशि में होगा। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन और कर्क राशि के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, देखें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपको मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा। काम में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम का आनंद लें। परिवार में खुशियों का आगमन हो सकता है। बड़ो का आशीर्वाद लेकर ही बाहर जाएं।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 21

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उपलब्धि भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। विवाहित लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। अगर आप बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह यात्रा सुखमय रहने वाला है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 04, 09, 14

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। आपको अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। शांत रहें और अपना काम करें। आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार हो सकता है। सभी समस्याएं दूर होंगी।

शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 10

Read More:- Chandra Grahan on Holi 2024: होली पर पड़ रहा चंद्र ग्रहण, प्रेंग्नेंट महिलाएं भूल से भी न करें ये गलती, बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ परिणाम से भरा रहेगा। आपको धैर्य बनाकर काम करने की जरूरत है। भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य में रुकावटें आ सकती हैं। काम में मन लगेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है। आपको अपनी माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

शुभ रंग: सफेद और चांदी
शुभ अंक: 24, 32, 44

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्तता भरा साबित हो सकता है। अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 06, 19, 22, 30

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहने वाला है। परिवार के साथ आपको समय बिताने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से बचें। आपके शत्रु परास्त होंगे। माता-पिता की सेहत में भी पहले से सुधार हो सकता है। आपको कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

हैप्पी कलर: ऑरेंज
शुभ अंक: 10, 21, 28

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने पार्टनर को अपनी दिल की बात बता सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ हो सकता है। सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 07, 16, 20

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार भरा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होगा और आपको खुशखबरी भी मिल सकती है। काम पर अपना ध्यान केंद्रित करें। तभी आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 25

We’re now on WhatsApp. Click to join

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। आप सड़क दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। इसलिए सावधानी से वाहन चलाएं। प्रेम जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। मानसिक शांति बनाएं रखें और बहस से बचें।

हैप्पी कलर: डार्क पिंक
शुभ अंक: 02, 08, 18

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव से भरा रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। धन-संपत्ति के मामले में सावधानी बरतें। इस राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ रंग: केसर
शुभ अंक: 12, 24, 32

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम पर ध्यान केंद्रित करें। तभी आपको सफलता मिल सकती है। आप व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस राशि का जातकों का जीवन सुखमय रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 05

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मुनाफा से भरा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। माता-पिता का सेहत ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तनाव बढ़ सकते हैं। इसलिए मानसिक शांति बनाएं रखें। आपका भाग्य आपके साथ रहने वाला है।

शुभ रंग: हरा और भूरा
शुभ अंक: 14, 26, 37, 41

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button