राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 March 2024: इन राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी, बनेंगे रुके हुए काम, मिलेगी खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal 19 March 2024: राशिफल के अनुसार आज यानी 19 मार्च 2024 मंगलवार का दिन का सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। राशिफल के अनुसार आज कुछ राशियों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन अत्यधिक भाग दौड़ वाला रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 19 March 2024: जानें आज कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

19 मार्च का राशिफल पंचांग की गणना और ग्रह नक्षत्रों की स्थिति से इस बात का संकेत दे रहा है कि आज का दिन वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी रहेगी। दरअसल चंद्रमा आज मिथुन राशि से निकलकर अपनी राशि कर्क में आएंगे और गुरु के साथ इनका चतुर्थ दशम योग बनेगा। साथ ही आज स्वराशि में बैठा चंद्रमा शशि योग का निर्माण करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा जानने के लिए देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में आज सफलता प्राप्त होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर काम के सिलसिले में जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपसी मतभेद दूर होकर खुशनुमा माहौल परिवार में आप महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा कर सकते हैं। परिवार में पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका अत्यधिक भाग दौड़ वाला रहेगा। कार्य अधिक होने के कारण शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। आपके पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच विचार लें। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े फंक्शन में जा सकते हैं। जहां आपके व्यक्तित्व को सम्मानित किया जा सकता है। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद में न उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका खुशमिजाज रहने वाला है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी से चल रहा मतभेद दूर होंगे। आज वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें।

Read More:-  Aries Love Life: इस राशि के साथ मेष वालों की बनती है अच्छी जोड़ी, दोनों को मिल जाते बेस्ट लाइफ पार्टनर

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप थोड़ा संभलकर चले। कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आए। नहीं तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद आज दूर होंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। जिस कारण मन अशांत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप कोई नया वाहन आदि खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन आपका बन सकता है। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने आज आप जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी राहत लेकर आने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे वाद- विवाद में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप में आप सहभागी हो सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने समान की रक्षा करें। साथ ही वाहन आदि के प्रयोग में सतर्कता रखें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप वाद विवाद से दूर रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक वाद विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी पुराने विवाद में पड़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके कम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपके व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है, जिससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंग। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button