राशिफल

Aries Love Life: इस राशि के साथ मेष वालों की बनती है अच्छी जोड़ी, दोनों को मिल जाते बेस्ट लाइफ पार्टनर

Aries Love Life: मेष राशि वाले एक वास्तविक, देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला, बेहद वफादार, मधुर और स्वतंत्र, मजबूत इरादों वाला साथी चाहते हैं। जब मेष राशि के जातक प्रेम में होते हैं, तो यह जो भी अपने साथी के लिए करते हैं वह पूरे दिल से करते हैं।

Aries Love Life: ये हैं मेष राशि की Love Life से जुड़ी दिलचस्प बातें…

हिंदू धर्म में विवाह से पहले वर-वधु की कुंडली मिलाई जाती है। हालांकि कई बार गुण मिलने के बावजूद विवाह में दिक्कतें आने लगती हैं। कई बार तो शादी टूटने की कगार पर भी आ जाती है। ज्योतिष के अनुसार, विवाह के मामले हर एक राशि का स्वभाव दूसरी राशि पर निर्भर करता है। एक राशि की कमियां दूसरी राशि के जातक पूरी करते हैं और इस तरह सही जीवनसाथी की तलाश पूरी होती है। आइए जानते हैं कि मेष राशि के जातकों के लिए किस राशि के लोग सही जीवनसाथी साबित होते हैं।

मेष राशि के लोगों की लव लाइफ काफी बेमिसाल होती है। स्वभाविक रूप से ऐसे लोग बहुत ही आकर्षित होते हैं। ये लोग उत्साही, आत्मविश्ववासी, जीवंत प्रकृति के होते हैं। ये निडर और साहसी तो होते ही हैं, लेकिन इनमें क्रोध की प्रवृत्ति भी होती है। ऐसे में इन्हें खुद पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत होती है। ये लोग इसे कंट्रोल करने का प्रयास भी खूब करते हैं लेकिन इन्हें कम सफलता मिलती है।

Read More:- Bedroom Vastu Tips: भूलकर भी बेडरूम में न रखें ये सामान, पति-पत्नी में आ सकती है दूरियां, मधुर रिश्ते के लिए अपनाएं ये तरीका

भावुक और गंभीर होते मेष राशि के लोग

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मेष राशि वाले एक वास्तविक, देखभाल करने वाला, प्यार करने वाला, बेहद वफादार, मधुर और स्वतंत्र, मजबूत इरादों वाला साथी चाहते हैं। जब मेष राशि के जातक प्रेम में होते हैं, तो यह जो भी अपने साथी के लिए करते हैं वह पूरे दिल से करते हैं। साथ ही यह जातक अधिक भावुक और गंभीर हो सकते हैं और हमेशा अपने प्रियजनों के करीब रहना पसंद करते हैं। कभी-कभी इस राशि के जातक किसी चीज को लेकर थोड़े अधिक गंभीर हो जाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

रिश्ते में बनी रहती इंटीमेसी

मेष राशि प्रेम संबंध के लिए अधिक कारगर है। मेष राशि के लोग अपने लाइफ पार्टनर की अच्छे से देखभाल करते हैं। भागदौड़ भरी दुनिया से दूर मेष अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं, इससे उनके रिश्ते में इंटीमेसी बनी रहती है। मेष राशि वालो का स्वभाव थोड़ा ईर्ष्यालु भी होता है। मेष राशि के जातक प्यार में बहुत पॉज़ेसिव होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, मेष राशि वालों के लिए तुला राशि के जातक बेस्ट लाइफ पार्टनर माने जाते हैं।

मेष राशि तुला के साथ बनाते अच्छे संबंध

मेष राशि के जातक बहुत गुस्सैल स्वभाव के होते हैं जबकि तुला राशि वाले अपने संतुलित व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। तुला राशि के लोग किसी के साथ भी सामंजस्य बिठा लेते हैं। ऐसे में मेष राशि वाले इनके साथ बड़ी सुकून की जिंदगी बिताते हैं। यह दोनों साथ में काफी अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। लड़ाई-झगड़े के बावजूद दोनों राशि के जातक एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते हैं। मेष और तुला राशि के जातक आपस में अच्छी जोड़ी बनाते हैं।

मेष राशि की महिलाएं प्रेम में होतीं मुखर

मेष राशि वालों के जीवन साथी सिंह, धनु और खुद मेष राशि वाले होते हैं। मिथुन और कुंभ राशि के लोगों की जोड़ी भी कारगर हो सकती है। वहीं कर्क मकर और वृश्चिक जैसी राशियों के साथ उन्हें अपने प्रेम जीवन को आगे बढ़ाने में कुछ संघर्ष करने पड़ सकते हैं। मेष राशि की महिलाएं प्रेम में काफी मुखर होती हैं और साहस की भावना और मौके प्राप्त करने की इच्छा के कारण इनका पार्टनर इनसे बोर नहीं हो पाता। मेष राशि की महिलाएं बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाती हैं। लेकिन उन्हें यह तय करने में देर नहीं लगती कि वे रिश्ते में रहना चाहते हैं या नहीं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button