मनोरंजन

अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की जोड़ी 7 साल के बाद धमाल मचाने को तैयार  

अभिषेक बच्चन और अजय देवगन जल्द आएंगे साथ मे नज़र


बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिषेक बच्चन बड़े पर्दे पर एक बार फिर से साथ दिख सकते हैं। अजय और अभिषेक आखिरी बार पर्दे पर एक साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘बोल बच्चन’ में दिखाई दिए थे। ये फिल्म 2012 में रिलीज हुई थी। अब 7 साल बाद ये जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ में धमाल मचा सकती है।

हालांकि, फैंस के लिए दुख की बात ये है कि इन दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन एक साथ नहीं दिखाई देगी। खबरों के मुताबिक, अभिषेक बच्चन एक ड्रामा फिल्म में मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माता खुद अजय देवगन हैं। ये  फिल्म असल  घटना से प्रेरित ड्रामा पर आधारित होगी।

फीमेल लीड हो सकती है  इलियाना डिक्रूज 

ये भी खबर है कि इस ड्रामा फिल्म में अभिषेक बच्चन फीमेल लीड एक्ट्रेैस इलियाना डिक्रूज होंगी। हालांकि, ये भी कहा जा रहा है कि इलियाना की फिल्म में बहुत मजबूत भूमिका है लेकिन अभिषेक के साथ उनकी जोड़ी नहीं होगी। अभिषेक की जोड़ी के लिए एक अन्य अभिनेत्री की टीम को तलाश है।

इस फिल्म  के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ये फिल्म  अभी प्री-प्रोडक्‍शन तक पहुंची है। कहानी के बारे में बात करते हुए सूत्र ने बताया कि ये फिल्म 1990 और 2000 के बीच हुई वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। ये उस समय का दौर है जब भारत का वित्तीय ताना-बाना ही बदल गया था। अजय देवगन को ये विषय बहुत पसंद आया और उन्होंने तुरंत इस पर काम करने का मन बनाया। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।  जाहिर है इस‍ फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी द्वारा किया जाएगा जिन्होंने इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ‘टोटल धमाल’ फिल्म में बतौर क्रिएटिव डायरेक्टर काम किया था।

कैसी होगी कहाँनी 

फिलहाल अजय देवगन फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ के लिए काम कर रहे हैं जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त और परिणीति चोपड़ा भी दिखेंगे। साथ ही अजय देवगन ‘तन्हाजी: द अनसंग हीरो’, ‘तुर्रम खान’ और लव रंजन की फिल्मों में भी दिखाई देंगे। अजय देवगन आखिरी बार ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म में तब्बू् और राकुल प्रीत के साथ नजर आए थे. जबकि अभिषेक बच्चन को अनुराग बसु की एंथोलॉजी फिल्म में देखा जाएगा, जिसका शीर्षक अभी तक निश्चित नहीं किया गया है।  बताते चलें, अभिषेक और अजय की जोड़ी ने पहली बार रोहित शेट्टी की 2003 में आई एक्शन फिल्म ‘जमीन’ में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों मणिरत्नम  की फिल्म ‘युवा’ में साथ दिखें। इस फिल्म में बेस्ट् सपोर्टिंग एक्टर के लिए अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.com

Back to top button