भारत

Hindi News Today: भारत ने किया पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कई आतंकी हुए ढेर, लखनऊ से चंडीगढ़ और अमृतसर की फ्लाइट हुई रद्द

पहलगाम नरंसहार के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में एयरस्ट्राइक की। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में आठ आतंकी ढेर हो गए हैं और कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए जा चुके हैं।

Hindi News Today: Operation Sindoor के बाद डीजीपी ने पूरे UP में घोषित रेड अलर्ट, जर्मनी के चांसलर बने फ्रेडरिक मर्ज


Hindi News Today: पहलगाम नरंसहार के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में एयरस्ट्राइक की। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में आठ आतंकी ढेर हो गए हैं और कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए जा चुके हैं। भारतीय सेना के इस साहस की देश और दुनिया में सराहना हो रही है।

भारत ने किया पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कई आतंकी हुए ढेर

पहलगाम नरंसहार के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला कर दिया। भारत ने इसे ‘आपरेशन सिंदूर’ नाम दिया। भारत ने बहावलपुर में मसूद अजहर के ठिकाने सहित नौ आतंकी ठिकानों पर बमबारी की।

Operation Sindoor के बाद डीजीपी ने पूरे UP में घोषित रेड अलर्ट

पहलगाम नरंसहार के 15 दिन बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर (PoK) में एयरस्ट्राइक की। भारतीय सेना की इस कार्रवाई में आठ आतंकी ढेर हो गए हैं और कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए जा चुके हैं। भारतीय सेना के इस साहस की देश और दुनिया में सराहना हो रही है। इसे लेकर यूपी में अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के सीमावर्ती जिलों में सभी स्कूल बंद

पंजाब के सीमावर्ती जिलों जैसे फिरोजपुर पठानकोट और अमृतसर के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि इसका आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह फैसला ऑपरेशन सिंदूर के चलते लिया गया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिप्टी कमिश्नर ने अगले आदेश तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ से चंडीगढ़ और अमृतसर की फ्लाइट रद्द

लखनऊ से चंडीगढ़ और अमृतसर जाने वाली इंडिगो की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण कई हवाई अड्डों पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ है। यात्रा करने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच अवश्य करें। सुरक्षा कारणों से उड़ानों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। ये संदेश यात्रियों को जारी किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट दोपहर 3 बजे होगा घोषित

छत्तीसगढ़ बोर्ड से इस साल 10वीं कक्षा में 328522 स्टूडेंट्स ने वहीं 12वीं कक्षा में 240356 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। आज इन सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट एक साथ सीएम विष्णुदेव साय द्वारा घोषित कर दिया जायेगा। रिजल्ट (CG Board Exam 10th, 12th Results 2025 Live Updates) जारी होते ही स्टूडेंट्स के लिए यहां पर रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक लगा दिया जायेगा। इससे आप सीधे एक क्लिक में परिणाम चेक कर पाएंगे।

झारखंड में आज बदलेगा मौसम का मिजाज

झारखंड में मौसम बदलने की संभावना है 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है वज्रपात और तेज आंधी की चेतावनी भी दी गई है। रांची सरायकेला पलामू समेत कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। जमशेदपुर में तापमान में बदलाव होगा और गर्मी बढ़ने की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा पांच की मौत

उरई में भीषण हादसा घटित हुआ है। झांसी-कानपुर हाईवे पर चालक को झपकी आने से एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा गई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और एक बच्ची भी शामिल हैं। कई घायल हुए हैं। यह दुर्घटना सुबह 6 बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

Read More: Hindi News Today: राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ मुख्यालय का किया दौरा, यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जर्मनी के चांसलर बने फ्रेडरिक मर्ज

जर्मनी की संसद में मंगलवार को दूसरे दौर के मतदान में जीत दर्ज करके फ्रेडरिक मर्ज देश के चांसलर बन गए। हालांकि कुछ घंटे पहले ही हुए मतदान के पहले दौर में उन्हें ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा था। वह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहले दौर के मतदान में हारने वाले पहले चांसलर बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फ्रेडरिक को चांसलर बनने पर बधाई दी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button