Weather Update: जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में आज मौसम का हाल, 8 फरवरी को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होगी। शहर का अधिकतम तापमान बढ़कर 24 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है।
Weather Update: इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट जारी, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
Weather Update: दिल्ली में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। फरवरी में ठंड होने की बजाए गर्मी का एहसास होने लगा है। यहां तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि इस साल जनवरी भी बीते सालों की तुलना में काफी गर्म रहा। लेकिन अब फरवरी में महसूस हो रही गर्मी से ऐसा लग रहा है जैसे सर्दियों की विदाई का समय आ गया है। दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्रों में भी मौसम ऐसा ही बना हुआ है। आसमान साफ है और दोपहर में तेज धूप खिली होने के कारण ठंड की बजाए हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान में वृद्धि होगी।
जानिए कैसा रहेगा दिल्ली में आज मौसम का हाल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 23.7 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवा में नमी का स्तर 93 से 47 प्रतिशत रहा।
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी होगी। शहर का अधिकतम तापमान बढ़कर 24 से 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 8 से 13 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बीच 7 और 9 फरवरी को तापमान में थोड़ी गिरावट भी देखी जाएगी। क्योंकि 8 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके कारण पहाड़ों पर मौसमी गतिविधियां बनी रहेगी और इसका असर दिल्ली समेत कई शहरों पर देखने को मिलेगा। उसके बाद फिर तापमान बढ़ना शुरू होगा।
8 फरवरी को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ
IMD के अनुसार, अगले 4 दिन देशभर में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि 7 राज्यों में बारिश-कोहरा रहेगा, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी। बुधवार को जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फबारी-बारिश होने से ठंडी हवाएं चलीं, जिनका असर ही उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। 8 फरवरी को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होने के आसार हैं। इससे कुछ राज्यों में मौसम करवट बदल सकता है। हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में घना कोहरा छा सकता है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी 2 दिन बारिश हो सकती है। दिल्ली-यूपी में आज सुबह सर्द हवाएं चलीं।
देश के पहाड़ी क्षेत्रों में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान (<0 डिग्री सेल्सियस) 0830 बजे IST, 05.02.2025
Observed Minimum Temperature (< 0°C) over the Hills of the Country at 0830 Hrs IST, 05.02.2025 #IMD #WeatherUpdate #Weather #coldwave #winters #IMDweatherforecast #mausam… pic.twitter.com/vLcneQav2l
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 5, 2025
इन राज्यों में कोहरे-शीतलहर का अलर्ट
8 फरवरी के बाद इन दोनों इलाकों में सुबह के समय कोहरा और दिन में सर्द हवाएं चल सकती हैं। इससे पहले आज और कल कहीं भी बारिश-बर्फबारी या कोहरे का अलर्ट नहीं है। अच्छी धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो सकता है। अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में तूफानी हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ से 8 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में सुबह शाम कोहरा छा सकता है। हिमाचल प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलेगी।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com