लाइफस्टाइल

Bindi Health Benefits: खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ-साथ सेहत को भी ढेरों फायदे पहुंचाती है बिंदी, जानें कैसे?

Bindi Health Benefits: भारतीय महिलाएं सदियों से माथे पर बिंदी लगाती आ रही हैं। ज्यादातर लोग इसे फैशन का हिस्सा मानते हैं लेकिन इसे लगाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। योग के अनुसार इसके कई फायदे हैं।

Bindi Health Benefits: बिंदी लगाने से सेहत को मिलते हैं कई सारे फायदे

महिलाओं के सौंदर्य और फैशन से जुड़ी ऐसी कई चीजें हैं जिनका इस्तेमाल कर के उनके रूप में और भी ज्यादा निखार आ जाता है। इनमें से एक बिंदी भी है। बिंदी के ऊपर ना जाने कितने ही गाने और शायरियां बन चुकी हैं। ‘तेरी बिंदिया रे’ से लेकर ‘बिंदिया चमकेगी’ तक। बॉलीवुड ने बिंदी को काफी रोमैंटिसाइज किया है। शायरियों में भी शायर ने चांद को कभी अपने मेहबूब की बिंदी बता दिया तो कभी कुछ और मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि फैशन के अलावा बिंदी का सेहत से भी जुड़ा महत्वपूर्ण काम है। ताे आज हम आपको अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि महिलाओं को बिंदी लगाने से क्या क्या सेहत लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं विस्तार से-

बिंदी लगाने से मिलते हैं कई सारे फायदे Bindi Health Benefits

मानसिक तनाव से मुक्ति Bindi Health Benefits

माथे के बीच और दोनों भौंहों के बीच में बिंदी लगाई जाती है। आयुर्वेद में इसे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण चक्र- अजना चक्र कहते हैं। आयुर्वेद के अनुसार इस चक्र को दबाने से मानसिक शांति मिलती है और घबराहट कम होती है। बिंदी लगाते वक्त माथे के बीच में दबाया जाता है। इससे मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

Read More:- Cupping Therapy And Its Benefits: क्या होती है कपिंग थेरेपी? खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी है फायदेमंद

झुर्रियां करे दूर Bindi Health Benefits

बिंदी लगाने से फेस मसल्स मजबूत होती हैं। इससे मसल्स लचीली हो जाती हैं और खून का प्रवाह तेज होता है। जो महिलाएं रोज बिंदी लगाती हैं उनके चेहरे पर झुर्रियों भी देरी से आती हैं।

Read More:- Tips For Healthy Skin In Monsoon: बरसात के मौसम में त्वचा की चिपचिपाहट दूर करने के लिए अपनाएं ये खास टिप्स, ऑयली स्किन से भी मिलेगा छुटकारा

सुनने की क्षमता बढाए Bindi Health Benefits

कहा जाता है कि माथे के बीच में बिंदी लगे होने पर नसें उत्तेजित होती हैं। इससे कान की मसल्स को मजबूती मिलती है और सुनने की क्षमता बढ़ती है।

Read More:- Chia Vs Sabja Seeds: चिया और सब्जा सीड्स में क्या है अंतर, जानें दोनों बीजों के फायदे और खाने का सही तरीका

सिर दर्द करे दूर Bindi Health Benefits

माथे पर बिंदी लगाने से सिर दर्द में आराम मिलता है। एक्यूप्रेशर विधि में माथे के बीच में दबाव बनाकर रखने पर सिरदर्द का दर्द दूर किया जा सकता है। इससे नसें और ब्लड सेल्स एक्टिव हो जाती हैं और सिर दर्द में राहत मिलती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अच्छी नींद के लिए जरूरी Bindi Health Benefits

बिंदी लगाने से रोजाना अच्छी नींद आती है। दिमाग शांत रहता है जिसका असर आपकी नींद पर पड़ता है। शिरोधरा विधि के अनुसार बिंदी लगाने वाली जगह पर दबाव बनाने से अनिद्रा की समस्या दूर हो जाती है।

ये है कारण Bindi Health Benefits

आपको बता दें कि बिंदी को हमेशा ही भौहों के बीच के पॉइंट पर लगाया जाता है। ये पॉइंट सेहत के नजरिए से महत्वपूर्ण है। योग में भौह के बीच की जगह को अजना चक्र या फिर अज्ञ चक्र कहते हैं। ये इंसानी शरीर का छठा और सबसे शक्तिशाली चक्र है क्योंकि यहां से सिर, आंखें, दिमाग, पीनल ग्लैंड और पिट्यूटरी ग्लैंड या फिर पीयूष ग्रन्थि जुड़े रहते हैं। योग में कई ऐसे आसन हैं जिसमें माथे को जमीन से पर छुआना पड़ता है जिससे ये चक्र एक्टिव हो जाता है। इस चक्र को ज्ञान का केंद्र भी मानते हैं। इस वजह से बिंदी को जब यहां लगाया जाता है तो उस दौरान हर दिन महिलाएं इस जगह को दबाती हैं जिससे ये चक्र एक्टिव हो जाते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.comस

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button