लाइफस्टाइल

Hindi Diwas 2023: जानिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस बनाने की क्या है वजह?

14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाने की एक वजह है कि इसी दिन साल 1916 में व्यौहार राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था।

Hindi Diwas 2023: जानिए हिंदी को लेकर रोचक बातें, संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार इस भाषा को मिला है विशेष दर्जा


आम बोलचाल में हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। आज क्योंकि हिंदी दिवस है तो इस मौके पर आज हम हिंदी को लेकर उन छिपी और रोचक बातों के बारे में चर्चा करेंगे। जिन्हें जानना न केवल हिंदी प्रेमी, बल्कि हम सभी को बेहद जरूरी है।

Hindi Diwas 2023: हिंदी भाषा के विस्तार और प्रचार के लिए हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी भारत में ही नहीं बल्कि फिजी, सिंगापुर, मॉरिशिस और न्यूजीलैंड जैसे देशों के भी अनेक लोगों द्वारा बोली जाती है। हिंदी दिवस के अवसर पर हर साल स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षिक संस्थानों में विविध आयोजन और प्रतियोगिताएं करवाई जाती हैं। इस दिन को मनाते तो सभी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं 14 सितंबर के दिन ही क्यों हिंदी दिवस मनाया जाता है?

Read more: Hindi Diwas 2023 : हिंदी दिवस कब होता है? जानें तारीख और महत्व

14 सितंबर को हिंदी दिवस बनाने की वजह

14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाने की एक वजह है कि इसी दिन साल 1916 में व्यौहार राजेन्द्र सिंह का जन्म हुआ था। जिन्होंने हिंदी को देवनागरी स्क्रिप्ट में लाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। पहला हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 में मनाया गया था जब उस समय के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को हिंदी दिवस घोषित किया था।

हिंदी भारत की राज्य भाषाओं में एक है

हिंदी वैसे तो भारत की राज्य भाषाओं में से एक है, लेकिन फिर भी हम भारतीय अनौपचारिक रूप से इसे राष्ट्रीय भाषा ही मानते हैं। आज के समय में भले ही हम दिन की शुरुआत ‘गुड मार्निंग’ से करते हों, लेकिन इतना तय है कि हिंदी हमारे रोम-रोम में बसी है।

जानिए हिंदी को लेकर रोचक बातें

हम आम बोलचाल में हिंदी भाषा का ही प्रयोग करते हैं। आज क्योंकि हिंदी दिवस है तो इस मौके पर आज हम हिंदी को लेकर उन छिपी और रोचक बातों के बारे में चर्चा करेंगे। जिन्हें जानना न केवल हिंदी प्रेमी, बल्कि हम सभी को बेहद जरूरी है।

संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार

हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं बल्कि राज्य भाषा है। संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल अन्य इक्कीस भाषाओं के साथ हिंदी ने भी एक विशेष दर्जा प्राप्त किया हुआ है।

Read more: Independence Day Speech in Hindi : 15 अगस्त 77 स्वतंत्रता दिवस पर दें ये छोटा और सरल दमदार भाषण

हिंदी से जुड़ी कुछ रोचक बातें

1. 26 जनवरी, 1950 में संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था।

2. देश में प्रत्येक 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, हिंदी दिवस की शुरुआत 14 सितंबर, 1953 में हुई थी, अत: पहला हिंदी दिवस इसी दिन मनाया गया था।

3. हिंदी शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द हिंद से हुई। ग्यारहवीं शताब्दी में सिंधु नदी के किनारे बोली जाने वाली भाषा को बाद में हिंदी नाम दिया गया था।

4. विश्व स्तर पर मंडेरिन, स्पेनिश और अंग्रेजी के बाद हिंदी विश्व की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।

5. हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस की शुरुआत की गई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button