मनोरंजन

उम्र के फासले को दरकिनार कर सलमान खान ने इन एक्टर्स के साथ मूवीज में किया है रोमांस

सलमान खान अपने से छोटी उम्र की इन हीरोइनों के साथ फिल्मों में कर चुके है रोमांस


अगर हम बात करें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की तो बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर हॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। ऐसे तो वह हमेशा सुर्खियों में ही रहते हैं लेकिन अभी फ़िल्म राधे के रिलीज़ होने के बाद से ही सलमान खान कुछ ज्यादा ही चर्चा में बने हुए है। इतना ही नहीं इसके अलावा सलमान खान अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने को लेकर भी सुर्ख़ियों में बने हुए है। ऐसा पहली बात नहीं हुआ है कि कोई एक्टर अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने को लेकर सुर्ख़ियों में आया हो। इससे पहले भी देवानंद और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स अपने से कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस करने को लेकर सुर्ख़ियों में आ चुके हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की। तो चलिए जानते है  सलमान खान ने अपने से कम उम्र की किस किस एक्ट्रेस के साथ फिल्मों में रोमांस किया है ।

सलमान खान और दिशा पाटनी: बॉलीवुड फिल्म राधे अभी ओटीटी पर रिलीज हुई है। सलमान खान की यह फिल्म पायरेसी का शिकार हुई, इस फिल्म की कहानी और स्क्रिप्ट को लेकर भी काफी आलोचना हो रही है। अभी लोग सोशल मीडिया पर सलमान खान और दिशा पाटनी की एज गैप को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। अपने से 27 साल छोटी हीरोइन के साथ स्क्रिन शेयर करने पर कई लोग सलमान की आलोचना भी कर रहे हैं। लेकिन ये पहली बार नहीं है इससे पहले भी ये काफी बार हो चुका है।

और पढ़ें: जाने कैसे बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अपना दिल हार बैठी थीं अर्जुन कपूर पर

सलमान खान और सई मांजरेकर: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म ‘दबंग 3’ में 21 साल की सई मांजरेकर के साथ भी रोमांस करते दिखाई दिए थे। सई मांजरेकर महेश मांजरेकर की बेटी हैं। और वो सलमान खान से 32 साल छोटी है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान अपने से छोटी उम्र की अभिनेत्री से फिल्मों में रोमांस कर रहे हैं। इससे पहले भी वो कई फिल्मों में अपने से छोटी अभिनेत्री के साथ रोमांस कर चुके। है

सलमान खान और सोनम कपूर: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और सोनम कपूर की जोड़ी हमे प्रेम रतन धन पायो’ में देखने को मिली थी। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन क्या आपको पता है सलमान खान और सोनम कपूर के बीच लगभग 20 साल का गैप है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button