मनोरंजन

जाने कैसे बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अपना दिल हार बैठी थीं अर्जुन कपूर पर

जाने कैसे शुरू हुई अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी


बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर आज के समय पर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। अगर हम बात करें दोनों के रिश्ते की तो अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते अब किसी से छुपे नहीं हैं। अर्जुन कपूर हो या फिर मलाइका अरोड़ा दोनों कई बार सोशल मीडिया पर अपने प्यार का खुलेआम इजहार कर चुके है। अगर हम बात करें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की शुरुआत की, तो शुरुआत में दोनों ही सोशल मीडिया और मीडिया से कुछ भी बोलने से या कहने से बचते थे लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी नहीं है। आज के समय पर जब भी उनको मौका मिलता है दोनों अपने प्यार का खुल कर इजहार करते रहते है।

साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से लिया तलाक

आपको बता दे कि साल 1998 में बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी। अगर बात की जाएं मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के रिश्ते की तो दोनों की पहली मुलाकात एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ और दोनों साल 1998 में शादी के बंधन में बंध गए। जिसके बाद दोनों के रिश्ते में धीरे धीरे खटास आने लगी। आखिरकार दोनों साल 2017 में अलग हो गए। दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। आपको बता दे कि तलाक के बाद उनके बेटे अरहान खान की कस्टडी मलाइका अरोड़ा को मिली। अब मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ ही रहती हैं।

और पढ़ें: दीपिका पादुकोण से लेकर अक्षय कुमार तक इन बॉलीवुड सितारों के पास नहीं है भारत की नागरिकता

क्या अर्जुन कपूर ने मलाइका के लिए छोड़ दिया था अर्पिता खान को

आपको बता दे कि जब अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते में दरार की खबरें मीडिया में आयी थी तो उसी दौरान गॉसिप की दुनिया में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते की चर्चा भी होने लगी थी। खबरों की माने तो उस समय पर मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कहा तो ये भी जाता है कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के तलाक की वजह भी अर्जुन कपूर ही थे। आपको बता दे कि मलाइका अरोड़ा को डेट करने से पहले अर्जुन कपूर सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान यानि की मलाइका अरोड़ा की ननद के साथ ही रिलेशनशिप में थे।

कुछ इस तरह शुरू हुई अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की लव स्टोरी

खबरों की माने तो अर्जुन कपूर अक्सर देर रात मलाइका से मिलने उनके घर आया करते थे। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार अर्जुन को देर रात मलाइका के घर जाते हुए देखा गया था। जिसके बाद से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता चर्चा में आने लगा था। दोनों कई बार साथ में पार्टी में जाते लेकिन इस बात का भी पूरा ख्याल रखते की मीडिया के सामने साथ में ना आएं। मलाइका और अर्जुन ने पहली बार अपने रिश्ते पर तब मुहर लगाई, जब एक फैशन शो में दोनों साथ में पहुंचे और फ्रंट सीट पर बैठे। आपको बता दे कि मलाइका के परिवार और बेटे अरहान के साथ भी अर्जुन की अच्छी बॉन्डिंग है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button