भारत

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा होने से बढ़ेगी महंगाई, आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ

Petrol Diesel Price Hike, देशभर में महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.25 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी।

Petrol Diesel Price Hike : देश के कई शहरों में पेट्रोल 110 रुपये के पार

Petrol Diesel Price Hike, देशभर में महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3.25 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी। नई कीमतें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में ईंधन के दाम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी और दूध की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम जनता का मासिक बजट और ज्यादा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

दिल्ली में पेट्रोल 97 रुपये के पार

नई दरों के लागू होने के बाद राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ता है, क्योंकि इससे परिवहन और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की लागत भी बढ़ जाती है।

महानगरों में भी बढ़े दाम

देश के अन्य बड़े शहरों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

Mumbai में पेट्रोल की कीमत 106.68 रुपये और डीजल 93.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

Kolkata में पेट्रोल 108.70 रुपये और डीजल 95.13 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Chennai में पेट्रोल 103.67 रुपये और डीजल 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इसके अलावा कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच चुकी है। खासतौर पर Hyderabad और Thiruvananthapuram जैसे शहरों में लोगों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ रही है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की नई कीमतें

  • नई दिल्ली – 97.77 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई – 106.68 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता – 108.70 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई – 103.67 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम – 98.47 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा – 97.78 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु – 106.21 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर – 104.19 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ – 97.27 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद – 110.89 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर – 107.97 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ – 97.55 रुपये प्रति लीटर
  • पटना – 108.55 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम – 110.58 रुपये प्रति लीटर

डीजल की नई दरें भी बढ़ीं

डीजल के दामों में भी समान रूप से बढ़ोतरी की गई है।

  • नई दिल्ली – 90.67 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई – 93.14 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता – 95.13 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई – 95.25 रुपये प्रति लीटर
  • गुरुग्राम – 90.94 रुपये प्रति लीटर
  • नोएडा – 91.02 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु – 94.10 रुपये प्रति लीटर
  • भुवनेश्वर – 95.74 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़ – 85.25 रुपये प्रति लीटर
  • हैदराबाद – 98.96 रुपये प्रति लीटर
  • जयपुर – 93.23 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ – 90.82 रुपये प्रति लीटर
  • पटना – 94.63 रुपये प्रति लीटर
  • तिरुवनंतपुरम – 99.35 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली-NCR में CNG भी महंगी

पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ सीएनजी उपभोक्ताओं को भी बड़ा झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी की गई है।नई कीमतों के बाद अब दिल्ली में CNG 79.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में इसकी कीमत 87.70 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। गुरुग्राम में अब CNG 84.12 रुपये प्रति किलो मिलेगी।विशेषज्ञों का मानना है कि CNG महंगी होने से ऑटो, टैक्सी और सार्वजनिक परिवहन का किराया भी बढ़ सकता है, जिसका असर सीधे यात्रियों पर पड़ेगा।

NCR में CNG की नई कीमतें

  • दिल्ली – 79.09 रुपये प्रति किलो
  • नोएडा – 87.70 रुपये प्रति किलो
  • गाजियाबाद – 87.70 रुपये प्रति किलो
  • मेरठ – 87.58 रुपये प्रति किलो
  • शामली – 87.58 रुपये प्रति किलो
  • गुरुग्राम – 84.12 रुपये प्रति किलो
  • रेवाड़ी – 83.70 रुपये प्रति किलो
  • करनाल – 83.43 रुपये प्रति किलो

मुंबई क्षेत्र में भी बढ़ी CNG की कीमत

Mumbai महानगर क्षेत्र में भी CNG की कीमत 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाई गई है। नई दर लागू होने के बाद मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में CNG अब 84 रुपये प्रति किलो बिक रही है। पहले इसकी कीमत 82 रुपये प्रति किलो थी।

Read More: Pati Patni Aur Woh Do: आयुष्मान खुराना की नई रोम-कॉम पर फिदा हुए फैंस, कॉमेडी ने जीता दिल,फैंस बोले- फुल पैसा वसूल रोम-कॉम

दूध की कीमतों में भी इजाफा

महंगाई की मार सिर्फ ईंधन तक सीमित नहीं रही। मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू हो चुकी हैं।कंपनी के अनुसार उत्पादन लागत बढ़ने और बाजार की परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।अब दिल्ली-एनसीआर में टोंड दूध 60 रुपये प्रति लीटर, डबल टोंड दूध 52 रुपये और गाय का दूध 62 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। वहीं प्रीमियम दूध 68 रुपये और प्रो मिल्क 72 रुपये प्रति लीटर बिकेगा।

Read More: System: कोर्टरूम-ड्रामा ‘System’ में Sonakshi Sinha का दमदार अवतार, ट्रेलर देख उड़ जाएंगे होश

आम जनता पर बढ़ेगा आर्थिक दबाव

ईंधन, CNG और दूध जैसी जरूरी चीजों के दाम बढ़ने से आम परिवारों का मासिक खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जियों, फल, राशन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी होती है, तो महंगाई दर पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है।देशभर में पेट्रोल, डीजल, CNG और दूध की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बढ़ती महंगाई के बीच रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि सरकार आने वाले दिनों में राहत देने के लिए कोई कदम उठाती है या नहीं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button