मौसम अपडेट

Weather Update: उत्तर-मध्य भारत में ठंड बढ़ने वाली है, जबकि कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तर-मध्य भारत में ठंड बढ़ने वाली है, जबकि अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR और यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हल्का कोहरा छा सकता है। राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में तापमान 6°C तक पहुंच गया है। जानिए अपने शहर का मौसम कैसा रहेगा।

Weather Update: दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र और मजबूत होगा, जिससे भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Weather Update: उत्तर-मध्य भारत में ठंड बढ़ने वाली है, जबकि कई राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर बनने की वजह से अंडमान-निकोबार में आज से अगले दो दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर-मध्य और पहाड़ी इलाकों में सर्दी लगातार बढ़ रही है। लोग सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र और मजबूत होगा, जिससे भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही उत्तर-मध्य भारत में ठंड और तेज महसूस होगी।

दक्षिण भारत का मौसम

IMD के अनुसार तमिलनाडु, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में 21 से 26 नवंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है।  पश्चिम मध्य प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली-NCR

दिल्ली-NCR में पिछले दो दिनों से बढ़ती ठंड में थोड़ी राहत मिली है। तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है।
आज आसमान साफ रहेगा और हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है।  गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.2°C और न्यूनतम 11.4°C रिकॉर्ड किया गया।

Read More: Delhi Trade Fair 2025: दिल्ली ट्रेड फेयर 2025 में ये 5 हिट स्पॉट ज़रूर देखें, वरना होगा बड़ा मिस!

उत्तर प्रदेश

यूपी में रात की ठंड पहले की तुलना में कम हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में ठंड फिर बढ़ने की संभावना है।
21 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा।  पश्चिम यूपी में हल्का कोहरा और पूर्वी यूपी में मध्यम कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड

यहां बारिश न होने की वजह से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है।  देहरादून में नवंबर माह में औसतन 9.5 mm बारिश होती है, लेकिन इस बार अब तक बारिश नहीं हुई है।  जब तक बारिश नहीं होगी, सूखी ठंड से राहत मिलना मुश्किल है।

राजस्थान

राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1°C और नागौर में 6.2°C दर्ज किया गया।  अगले 10 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

आज के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरन्यूनतमअधिकतम
दिल्ली14°C30°C
मुंबई25°C33°C
कोलकाता22°C34°C
चेन्नई23°C30°C
हैदराबाद18°C29°C
बेंगलुरु18°C27°C
जयपुर13°C28°C
चंडीगढ़11°C27°C
लखनऊ12°C29°C
भोपाल14°C29°C
रांची12°C28°C
पटना22°C27°C

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button