विज्ञान

संसार की 5 अनसुलझी पहेलियाँ

आओ जाने ऐसी अनसुलझी पहेलियाँ जिनका हल अभी तक नही निकला


बचपन में पहेली बुझने वाले खेल हम सभी ने ख़ूब खेले है। उनके जवाब हमें ना सही बाक़ी सब ज़रूर जानते होते थे और जब हमें उसका जवाब पता चलता था तब हम ठहाके मार के हस देते थे परंतु क्या आप यह जानते हैं की हमारे इस संसार में आज भी कुछ ऐसे रहस्य हैं जिनका मर्म घटित नही हुआ। तो आईऐ जानते हैं वे 5 अनसुलझी पहेलियाँ जो आज भी वैज्ञानिकों को चकित करे हुए हैं:-

  1. “जैक द रिपर” (jack the ripper) – यह नाम हम कई बार फ़िल्मों में सुनते हैं। यह वो सीरीयल किलर है जिसने सन् 1800 के अंत में लंदन में 11 औरतों को मारकर आतंक फैला दिआ था, परंतु इसे कोई नही पहचान पाया। इसके शिकार में अधिकतर वैश्यव्रति करने वाली महिलायें शामिल थी। जिनके गले बेरहमी से कटे मिले थे।
  2. बरमूडा ट्राइऐंगल”(Bermuda triangle) – यह मीलों तक फैला त्रिकोण मायामी(miami), बरमुडा(bermuda) और पोरतो रिको (puerto rico) के बीच में बनता है। पाइलट्स ने कई बार विमानों के वहाँ पर पहुँचने के बाद अजीब बर्ताव का दावा किआ है। उनका कहना है कि वहाँ पहुँच कर उपकरण भी काम करना बन्द कर देते है। यहाँ कई समुद्री जहाज़ ग़ायब हो चुके हैं जिनका पता नही चला।
  3. अनसुलझी पहेलियाँ

    यहाँ पढ़े :

  4. “बिग फ़ुट”(big foot) – ऐसा माना जाता है की बिग फ़ुट एक ऐसा जीव है जो Canada के बर्फ़ीले पहाड़ों पर रहता है इसे Sasquatch के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है की पहली नज़र में यह गुर्रिला की तरह लगता है लेकिन इसकी चाल हम इंसानों जैसी ही होती है।
  5. “स्टोन हेंज” (Stonehenge) – यह संसार के 7 अजूबों में से एक है वैसे तो यह देखने में बहुत सुंदर है लेकिन इसके पीछे की पहेली आज तक वैज्ञानिक सुलझा नही पाए। इसमें रहस्यमयी बात यह नही है की यह कैसे बना सोचने की बात है की एक धरती के सपाट हिस्से पर पत्थरों को इस विशेष रूप में लगाने का कारण क्या हो सकता है। अर्थात् इसे क्यों बनाया गया?
  6. “अट्लैंटिस का भूला हुआ शहर” (the lost city of Atlantis) – ऐसा शहर जो दसवीं सहस्त्राब्दी तक विश्व की एक महान ताक़त था वो रातों रात ग़ायब हो गया ऐसा वर्णन कहानियों में आसानी से मिल जाता है। प्लेटो (Plato) ने अपनी कहानी में ऐसा कहा है की इसने ऐथेंज़ (Athens) पर हमला किआ जिसमें इस शहर की हार हुई और यह बहुत जल्द पानी में डूब गया। लेकिन अभी तक इस शहर की मोजूदगी का कोई सबूत नही मिला है।

कमाल के रहस्यों से हमारी यह दुनियाँ भरी है। लगातार ये पहेलियाँ हमें अपनी और आकर्षित करती रही हैं और हमसे ज़्यादा ये वैज्ञानिकों को अपनी और खींचती हैं किंतु वे भी अभी इन्हें पहचान पाने में असफल ही हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button