स्वादिष्ट पकवान

सेब का हलवा

सर्दियाँ बनाए ख़ास, खाए सेब का हलवा


क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें सर्दियों में हलवा खाना बहुत पसंद होता है चाहे फिर वह मूँग दाल का हो या गाजर का? आप लोगों ने हलवा तो बहुत तरह का खाया होगा पर क्या आपने कभी सेब का हलवा खाया है? सेब की मिठास और  मेवाओं के कुरकुरेपन का एक उत्तम मेल सेब के हलवे में मिलता है। आप इसे बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं क्योंकि इसमें डलने वाली चीज़ें अधिकतर हमारे घर पर उपलब्ध होती हैं।

इसे बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की ज़रूरत पड़ेगी:-

  • 1  सेब
  • ¼ खोया
  • ¼ चीनी
  • ¼  घी
  • ½ चम्मच इलायची पाउडर
  • कटे हुए काजू और बादाम
सेब का हलवा
सेब का हलवा

यहाँ पढ़ें : जानिए कैसे बनाए मैंगो लस्सी

विधि:-

  • सेब को छीलकर उसे ग्राइंडर में पीस लें।
  • मध्यम आँच पर एक पैन में घी डालकर गरम कर लें।
  • अब इस घी में काजू और बादाम को लगभग 30 सेकंड तक फ़्राई के लें।
  • अब सेब को इस पैन में डाल दें और आँच को कम कर लें।
  • 10 मिनट तक इसे धीमी आँच पर पकाएँ।
  • अब इसमें चीनी और खोया डालकर अच्छे से मिला लें।
  • जब मिश्रण किनारे छोड़ने लगे तब इसमें काजू, बादाम और इलाइची पाउडर डालकर मिला लें।
  • आपका हलवा तैयार है। इसे गरम गरम परोसें।

है ना ये बहुत ही आसान? तो यदि आपके घर मेहमान आने वाले हैं तो भी आप ये स्वादिष्ट हलवा बना सकते हैं। आप बच्चों कि लिए ये बना सकते हैं। उन्हें ये बहुत पसंद आएगा। ये अनोखा तो है ही और स्वादिष्ट भी है। सर्दियों में सेब भी आसानी से उपलब्ध होते हैं तो आइज़्ली बनाने में आपको मुश्किल तो हो ही नही सकती।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button