लाइफस्टाइल

जानिए बच्चो के लिए क्यों ख़ास होते है दादा-दादी

क्या ख़ास होते है दादा-दादी


किसी भी घर में बड़े बुजुर्गों का होना अपने आप में बहुत ही ख़ास होता है। उनकी छाया और उनका आशीर्वाद ही हम सभी के लिए बहुत ज़रूरी होता है। उनकी छत्रछाया और उनकी परवरिश में बड़े होना किसी भी बच्चे का सौभाग्य होता। यही नहीं, बच्चे अपने दादा दादी से बहुत कुछ सीखते है। माता पिता की अनुपस्थिति में बच्चे अपने दादा दादी के साथ रहे, तो उनके लिए ये एक पूरा अलग एहसास होता है। भाग्यशाली होते है वो, जो अपने दादा-दादी के साथ रहते है। इसलिए बच्चो के लिए बहुत ही ख़ास होते है दादा-दादी ।

जानिए की क्यों ख़ास होते है दादा-दादी :-

  • वो कभी किसी चीज के लिए मना नहीं करते

हम उनके साथ रह गए जो करना चाहे वह कर सकते हैं। वह हमें कभी किसी चीज के नहीं रोकते हैं। वो हमें खेलने देते हैं, ज्यादा देर के लिए सोने देते हैं, जो खाना चाहे वह खाने देते हैं और शरारत करने पर डांटते भी नहीं है।

जानिए बच्चो के लिए क्यों ख़ास होते है दादा-दादी

यहाँ पढ़ें : कैसा होता है अपने घर से दूर विदेश में रहना

  • वो हमें समझते है

अक्सर ऐसा होता है कि, हमे हमारे माता पिता से ज़्यादा हमारे, दादा-दादी हमे समझते है। वो हमें बहुत ही अच्छी और बहुत फायदेमंद सलाह देते है। क्योंकि वो हमें और हमारी अवस्था को समझते है, इसलिए वो कोई शिकायत भी नहीं करते।

  • हमे माँ पापा की डाँट से बचाते है

जानिए बच्चो के लिए क्यों ख़ास होते है दादा-दादी

ये तो हम सभी बच्चो के का मनपसंद है। हमारे लिए दादा दादी सबसे प्यारे इसलिए होते है क्योंकि वो हमे माँ पापा के गुस्से और डाँट से बचाते है। वो हमेशा हमारा साथ देते है। चाहे जो हो जाए वो हर बार माँ पापा के गुस्से से हमे बचाते है।

  • वो हमे प्यार करना सीखाते है

हमारे लिए उनका बेशुमार प्यार, हमे प्यार का महत्व और उसकी कद्र करना सिखाता है। प्यार बहुत ही बड़ी चीज़ होती है। और इस भावना को महसूस करना और इस को समझना, हमारे दादा दादी कितनी आसानी से सीखा देते है।

  • हमे अच्छी चीज़े देते है

सीख और समझ से हट कर, हमारे दादा दादी हमे अच्छा खाना, अच्छे तोहफे और अच्छे कपड़े देते है। उनका प्यार उनके हर चीज़ में झलकता है। उनको हमारी पसंद और हमारी नापसंद के बारे में सब पता होता है। और वो उसी हिसाब से हमे बहुत सारी चीज़े भी देते है।

दादा दादी एक बहुत ही अहम किरदार निभाते है। जितने ख़ास वो हमारे लिए होते है, उतने ही खास उनके लिए हम होते है। उन लोगो के लिए ये बेहद खुशी की और ख़ास बात इसलिए होती है क्योंकि वो अपने बच्चो के बच्चो के साथ समय बिता पाते है। एक नई पीढ़ी को शुरू होते देख पाते है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button