लाइफस्टाइल

Year End Vastu Tips: साल 2022 खत्म होने से पहले घर ले आएं ये चीजें, 2023 में मिलेगा मनचाहा फल

Year End Vastu Tips: इन चीजों को 2022 खत्म होते – होते लगाने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, न करें नजरअंदाज

Highlights –

  • साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव में है।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये साल कई लोगों के लिए बहुत शुभ रहा वहीं कुछ लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा है।
  • साल 2022 खत्म होने से पहले घर में कुछ विशेष चीजों की खरीदारी कर घर ले आए, इससे साल भर बरकत और खुशहाली बनी रहेगी।

Year End Vastu Tips: साल 2022 अब खत्म होने वाला है। शास्त्रों के अनुसार साल के खत्म होने से पहले कुछ खास चीजें घर लाने से आने वाला साल शुभ होता है। मां लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा बनी रहती है।

साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव में है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये साल कई लोगों के लिए बहुत शुभ रहा वहीं कुछ लोगों को ग्रहों के अशुभ प्रभाव झेलने पड़े जिससे उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तौर पर मुश्किलें झेलनी पड़ी।

चुंकी अब हम नए साल के बिल्कुल करीब हैं तो नए साल में इन समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए वास्तु शास्त्र में कुछ खास उपाय बताए गए हैं।

 इसके लिए साल 2022 खत्म होने से पहले घर में कुछ विशेष चीजों की खरीदारी कर घर ले आए, इससे साल भर बरकत और खुशहाली बनी रहेगी।

गोमती चक्र – शास्त्रों में गोमती चक्र को श्री हरि विष्णु के सुदर्शन चक्र का छोटा स्वरूप माना गया है। कहते हैं जिस घर में गोमती चक्र होता है वहां मां लक्ष्मी विराजमान होती हैं। ये सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, धन लाभ देता है और बुरे प्रभावों से पूरे परिवार की रक्षा करता है। गोमती चक्र को अभिमंत्रित करके धन स्थान पर रखने से जीवन भर बरकत बनी रहती है।

तीन सिक्के – फेंगशुई में कुछ शुभ चीनी वस्तु को घर में रखना शुभ माना गया है। इन्हीं में से एक है लाल रिबन में बंधे तीन सिक्के। ये चीनी शास्त्र में आर्थिक संपन्नता का प्रतीक हैं। मान्यता है कि इनको घर के मुख्य दरवाजे पर टांगने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।

दक्षिणावर्ती शंख – दक्षिणावर्ती शंख समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक है। इसे खरीदकर शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा करें और फिर लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। इससे सौभाग्य का आगमन होता है, वास्तु दोष, ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है। ये लक्ष्मी को आकर्षित करता है।

Read more: Dandruff Care During Winter: क्या आप भी हैं सर्दियों में डेंड्रफ से परेशान? आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

लाफिंग बुद्धा – कहा जाता है कि जहां लाफिंग बुद्धा की मूर्ति होती है वहां सदा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मान्यता है कि हाथ ऊपर किए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति तरक्की का प्रतीक मानी जाती है। वहीं पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा के जरिए पैसे परेशानी से राहत मिलती है। इन मूर्ति को आप घर-दुकान के उत्तर पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

तुलसी – तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। तुलसी का पौधा घर में लाने से धन का आगमन होता है। नियमित रूप से नियमों को ध्यान में रखते हुए इसकी सुबह-शाम पूजा करें। इससे हर कार्य में सफलता मिलती है। नए साल में तनाव रहित रहना है तो घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

साल 2022 अपने आखिरी पड़ाव में है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये साल कई लोगों के लिए बहुत शुभ रहा वहीं कुछ लोगों के लिए अच्छा नहीं रहा है। साल 2022 खत्म होने से पहले घर में कुछ विशेष चीजों की खरीदारी कर घर लें आए, इससे साल भर बरकत और खुशहाली बनी रहेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button