पुर्तगाल के नये राष्ट्रपति बने रेबेलो डिसूज़ा

पुर्तगाल में राष्ट्रपति पद का चुनाव पूरा हो गया है और राष्ट्रपति पद के विजेता का नाम भी सामने आ गया है। चर्चित टेलीविजन हस्ती और पूर्व पत्रकार मार्सेलो रेबेलो डिसूजा ने पुर्तगाल के राष्ट्रपति पद पर अपना पद हासिल कर लिया है। रविवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान हुआ था। जिसमें रेबोलो को 52 फीसदी वोट मिले। इसके बाद 67 साल के रेबोलो ने अपने संबोधन में कहा कि इन चुनाव से एक लंबी प्रक्रिया का समापन हुआ, जिससे देश को कई नुकसान हुए।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा की यह एक अध्याय बदलने तथा एक नई सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक शुरुआत करने का समय है। अक्टूबर के अनिर्णायक चुनावों के बाद से पुर्तगाल की अल्पमत वाली समाजवादी सरकार एक कमजोर गठबंधन पर निर्भर थी।
राष्ट्रपति के पास देश के कमजोर सत्ताधारी गठबंधन को बनाने या तोड़ने का अधिकार है। उनके पास किसी संकट की स्थिति में संसद को भंग करने का भी अधिकार है।