विदेश

Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने मचाई तबाही, पीएम बोले भारत हर संभव मदद करने को तैयार

मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार की देर रात को 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Morocco Earthquake: जानिए कौन हैं अब तक के सबसे विनाशकारी भूकंप?

मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार की देर रात को 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमें लगभग 132 लोगों की जान चली गई। अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
Morocco Earthquake: मोरक्को के मराकेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में शुक्रवार की देर रात को 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसमें लगभग 132 लोगों की जान चली गई। इस बात की जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी। बताया गया कि भूकंप के झटके रात के करीब 11:11 बजे महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के मुताबिक भूकंप की झटके की वजह से मलबा संकरी गलियों में बिखरा पड़ा था। लोगों के घरों के सामान अलमारियों से गिर गया। भूकंप की तीव्रता को लेकर यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआती आंकड़े पेश किए। जिसको लेकर उन्होंने आर्थिक नुकसान को दर्शाने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें अनुमान लगाया गया है कि ज्यादा नुकसान होने की संभावना है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स (ट्विटर) पर शोक जताते हुए हर संभव मदद देने का भरोसा जताया है। उन्होंने लिखा, “मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ है।” उन्होंने लिखा, “उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।”

मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं

अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों के बीच स्थित होने के कारण मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में 2004 के दौरान आए तेज भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम 628 लोग मारे गए और 926 घायल हो गए थे।

ये हैं सबसे बड़े और सबसे विनाशकारी भूकंप

इसके अलावा मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया में 1980 के दौरान आए 7.3 तीव्रता की तेज भूकंप की वजह से 2,500 लोग मारे गए और कम से कम 3 लाख लोग बेघर हो गए थे। जिसे हाल के इतिहास में सबसे बड़े और सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक माना जाता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button