विदेश

Russia’s Moon Mission: रूस के लिए महत्‍वपूर्ण है मिशन, लूना-25 करीब पांच दिनों तक चंद्रमा का लगाएगा चक्कर

रूस के लूनर मिशन लूना-25 पर दुनिया भर की नजरें गड़ी हुई हैं। वहीं भारत का चंद्रयान 3 भी अगले हफ्ते चांद पर लैंडिंग करने को तैयार है।

Russia’s Moon Mission: 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा लूना-25


चंद्रयान-3 जहां एक तरफ अपने मॉड्यूल्स को बांट चुका है। वहीं, Russia का LUNA-25 मिशन भी चांद के ऑर्बिट में पहुंच चुका है। रूसी स्पेस एजेंसी रॉसकॉसमॉस ने इस बात की पुष्टि की है। लूना-25 अब चांद के चारों तरफ पांच दिन तक चक्कर लगाएगा। इसके बाद 21 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा।

Russia’s Moon Mission: रूस के लूनर मिशन लूना-25 पर दुनिया भर की नजरें गड़ी हुई हैं। वहीं भारत का चंद्रयान 3 भी अगले हफ्ते चांद पर लैंडिंग करने को तैयार है। बुधवार को लूना-25 को लेकर रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने बड़ी जानकारी दी है। एजेंसी ने कहा है कि रूस का लूनर अंतरिक्ष यान चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है। लूना-25 करीब पांच दिनों तक चंद्रमा का चक्कर लगाएगा। फिर 21 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए अपना रास्ता बदलेगा। वहीं भारत का चंद्रयान-3 दो दिन बाद यानी 23 अगस्‍त को दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला है।

Read More: Spacex: एलन मस्क के स्पेसएक्स रॉकेट ने वायुमंडल की किस परत में किया है छेद, GPS सेवा पर पड़ सकता असर; जाने इसके बारे में विस्तार से

लूना-25 ने मारा शॉर्टकट

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। वह इसी महीने शुरुआत में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा है। दूसरी ओर, रूस ने 11 अगस्त को लूना 25 लॉन्च किया, मगर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के लिए इसने छोटा रास्‍ता अपनाया है। इस रास्‍ते के बारे में दुनिया की किसी भी अंतरिक्ष एजेंसी को नहीं मालूम है। रूस का लूना-25 सन् 1976 के बाद से यानी 47 सालों देश का पहला लूनर मिशन है। वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिणी ध्रुव पर पहले भी कई बार देशों ने लैंडिंग की कोशिशें की हैं।

रूस के लिए महत्‍वपूर्ण है मिशन

जैक की मानें तो कुछ लोग इसे चंद्रमा के लिए लगी दूसरी रेस कह रहे हैं। इसलिए भी यह रूस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लूना-25 सिर्फ एक मिशन नहीं है बल्कि रूसी रणनीति का एक बड़ा हिस्‍सा है। सन् 1991 में सोवियत संघ का पतन हुआ था। रूस दुनिया का पहला देश था जिसने चांद पर रोबोटिक अंतरिक्षयान की लैंडिंग कराई थी। बाद में भी उसने कई रोबोट अंतरिक्ष यान को लॉन्‍च किया था। लेकिन लूना-25 रूस के लिए बहुत अहमियत रखता है। इस मिशन को पहले यूरोप के साथ साझेदारी में पूरा करना था। मगर यूक्रेन की जंग के बाद यूरोपियन देशों ने अपने हाथ पीछे खींचे लिए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button