भोजपुरी

Amrapali Dubey New Home: आलीशान घर में रहती है भोजपुरी इंडस्ट्री की ये एक्ट्रेस, एक फिल्म की इतनी लेती है फीस

आम्रपाली दुबे अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ही खरीदा था।

Amrapali Dubey New Home: भोजपुरी इंडस्ट्री में ये जोड़ी काफी पसंद की जाता है, फैंस इनके फिल्म के हो जाते हैं दीवाने


बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की तरह ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी वर्तमान समय में कई ऐसी अभिनेत्रियां मौजूद है जिन्होंने अपने जबरदस्त अभिनय और अपनी खूबसूरती के बदौलत देशभर में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल कर चुकी हैं। इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक हैं भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी और बेहद खूबसूरत अदाकारा आम्रपाली दुबे जिन्होंने अपनी खूबसूरत अदाओं से दर्शकों का दिल जीता है और वह लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री पर राज कर रही है।
Amrapali Dubey New Home: आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। इनके इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स जो की आम्रपाली दुबे की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव भी रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीर हो और वीडियोस की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती है। आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में कई सुपर डुपर हिट फिल्मों में काम किया है। आम्रपाली खूबसूरती और शानदार अदाकारी से लाखों दिलों पर राज कर रही है।

नेचर लवर हैं आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे अपनी फैमिली के साथ मुंबई के एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ही खरीदा था। आम्रपाली नेचर लवर हैं। इसलिए उन्होंने अपने घर का फ्रेश रखने के लिए इसमें कई तरह के पौधे भी लगाए हुए हैं। एक्ट्रेस का ये घर व्हाइट कलर से सजा हुआ है। जिसमें एक खूबसूरत मंदिर भी बना हुआ है। अपने घर की तस्वीरें अक्सर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। बता दें आज भोजपुरी में धमाल मचाने वाली आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया।

एक्ट्रेस एक फिल्म की इतनी फीस लेती है

आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार है। जिन्होंने इंडस्ट्री में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी है। यही वजह है कि आज एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति का मलकिन हैं। आज आम्रपाली एक फिल्म के लिए 25 से 30 लाख रुपए की फीस चार्ज करती हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में ये जोड़ी काफी पसंद किया जाता है

भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली की जोड़ी निरहुआ यानि दिनेश लाल यादव के साथ सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है। कहा ये भी कहा जाता है ये दोनों एक सीक्रेट अफेयर में है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button