विदेश

Mexico Mayor Marries Alligator: मेयर विक्टर ह्यूगो नें की मगरमच्छ से शादी, इस अनोखी शादी में हजारों लोग शामिल

मेक्सिको में एक शहर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने 30 जून, 2023 को एक मगरमच्छ से शादी की।

Mexico Mayor Marries Alligator: मगरमच्छ राजकुमारी से पूरे रीति-रिवाज से किया शादी,भारत में पशुओं से संबंध पर है उम्रकैद

Mexico Mayor Marries Alligator: वर्तमान समय में लोग अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कभी-कभी लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं जिस पर यकीन करना मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर आए दिन कई अनोखी शादियों और उनमें अजीबोगरीब रीति रिवाजों के पालन किए जाने के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इंटरनेट पर शादी की कई ऐसी खबरें सामने आती हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है। अब इस बीच एक ऐसे ही शादी का मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएगें।यह अनोखी शादी दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह अनोखी शादी किसी आम इंसान ने नहीं की है बल्कि एक मेयर ने की है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि मेयर ने किसी लड़की को अपना जीवनसाथी नहीं बनाया है, बल्कि उन्होंने एक खतरनाक मगरमच्छ से शादी की है।

मेयर विक्टर ह्यूगो नें की मगरमच्छ से शादी-

मेक्सिको में एक शहर के मेयर विक्टर ह्यूगो सोसा ने 30 जून, 2023 को एक मगरमच्छ से शादी की। उसने एक समारोह के दौरान बाकायदा शादी के सभी पारंपरिक रस्मो-रिवाज निभाए।इस शादी में हजारो लोग भी शामिल हए। शादी के अवसर पर उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ डांस भी किया। विक्टर ह्यूगो सोसा  मेक्सिको के दक्षिणी प्रांस ओक्षासा Oaxaca में सैन पेड्रो हुआमेलुला के मेयर हैं।ब्रेकअप के बाद से विक्टर का डेटिंग जैसी चीजों से विश्वास उठ गया था और उन्होंने अपने लिए सही साथी की तलाश करना छोड़ दिया था।मेयर सोसा ने शादी के समय कहा, ‘हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। और मैं जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं और यह महत्वपूर्ण है। आप प्यार के बिना शादी नहीं कर सकते। मैं मगरमच्छ के साथ शादी के लिए तैयार हूं, जो राजकुमारी जैसी है।’

Read more: Kedarnath Viral Video: पीली साड़ी में ‘राइडर गर्ल’,ने बॉयफ्रेंड को किया प्रपोज,वीडियों हुआ वायरल

मगरमच्छ है एक ‘राजकुमारी’  –

मेक्सिको में एक पारंपरिक रीति है जहां मगरमच्छ को राजकुमारी माना जाता है। यहां इस रेपटाइल को एक राजकुमारी के समान मान्यता दी जाती है। चोंटल और हुआवे जैसे स्थानीय समूहों के बीच शांति की स्मृति के रूप में, यह पारंपरिक विवाह समारोह पिछले 230 वर्षों से आयोजित हो रहा है। इस परंपरा के अनुसार, मेयर को चोंटल के राजा का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उन्हें रेपटाइल के साथ विवाह करना पड़ता है। इस तरह की शादी को खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस विवाह के माध्यम से पृथ्वी के साथ जुड़ने, वर्षा, अच्छी फसल और सद्भाव के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाती है।इस मान्यता के अनुसार, इससे उनका जीवन सुखी और समृद्ध रहेगा। शादी के अवसर पर, मगरमच्छ को भी विशेष तौर पर सजाया जाता है, जैसे कि दुल्हन की तरह वस्त्र पहनाए जाते हैं और उसके मुंह बांध दिया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button