विदेश

US Shooting: अमेरिका के मेने में गोलीबारी, 50 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिका में गोलीबारी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। बुधवार की रात अमेरिका के मेने राज्य के लेविस्टन में एक रेस्टॉरेन्ट में एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घायल हुए लोगों की हालत गंभीर है।

US Shooting: बुधवार की रात अमेरिका के रेस्टॉरेन्ट में हुई गोलीबारी, हमले में कई की हालत गंभीर 


अमेरिका में गोलीबारी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। बुधवार की रात अमेरिका के मेने राज्य के लेविस्टन में एक रेस्टॉरेन्ट में एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घायल हुए लोगों की हालत गंभीर है। 

गोलीबारी करने वाले आरोपी की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में की गई है  जो अमेरिकी सेना रिजर्व में एक फायरआर्म्स प्रशिक्षक था। रॉबर्ट को कुछ समय पहले ही मेंटल हेल्थ फैसिलिटी में भर्ती कराया गया था और हाल ही में उसे वहां से छुट्टी मिली थी। 

इससे पहले ही अमेरिकी पुलिस ने हमलावरों की तस्वीरें अपने फेसबुक पर पोस्ट की थी जिसमे हमलावर अपने कंधे पर हथियार उठाए रेस्टोरेंट में जाते दिखा था। 

Read More: Maryland Mass Shooting: अमेरिका के मैरीलैंड में अंधाधुंध गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, सात घायल

तीन जगहों पर हुई फायरिंग 

अमेरिका के राज्य लेविस्टन में तीन अलग अलग जगहों पर गोलीबारी की खबर है जिसमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां, और एक वॉलमार्ट डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हमले की खबर राष्ट्रपति जो बाइडन को दे दी गई है और शहर पर भी नज़र रखी जा रही है। हमलावर ने ऐसा क्यों किया, इसका पता अभी नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करके जाते हुए दिख रहा है। 

पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी 3 जगह रात करीब 8 बजे हुई, जब लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे। हमले के बाद सबको अपने घर में छिपे रहने की सलाह दी गई है क्योंकि हमलावर अभी पकड़ा नहीं गया है। उससे अभी भी खतरा हो सकता है। 

हमलावर की कार मिलने की जानकारी 

व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स, सांसद और अधिकारियों ने इस मामले पर चर्चा की। उन्होंने हर तरह से मदद का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ, ल्यूस्टन से करीब 8 मील की दूरी पर लिस्बन शहर में पुलिस को हमलावर की कार खड़ी होने की जानकारी मिली है। ये देखते हुए लिस्बन में सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

ल्यूइस्टन सिटी काउंसिल रॉबर्ट मैक्कार्थी का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। उन्होंने बताया- ये बहुत ही डराने वाली घटना थी। हमने अपने घरों के दरवाजे बंद करके अपनी रक्षा के लिए बंदूक उठा ली थी। हम बस यही सुनने का इंतजार कर रहे थे कि हमलावर पकड़ा गया है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं जो गोलीबारी में मारे गए हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button