भारत

Yamuna River Flood: दिल्ली के बाद यूपी में बढ़ा बाढ़ का खतरा

यमुना नदी का जलस्तर 498.20 फीट तक पहुंच गया है। ताजमहल के पीछे बने ताजव्यू प्वाइंट पर भी यमुना नदी का पानी पहुंच गया है जिसके बाद इस आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

Yamuna River Flood: 45 साल के बाद ताजमहल की दीवार तक पहुंचा यमुना का पानी

Yamuna River Flood: यमुना नदी का जलस्तर 498.20 फीट तक पहुंच गया है। ताजमहल के पीछे बने ताजव्यू प्वाइंट पर भी यमुना नदी का पानी पहुंच गया है जिसके बाद इसे आम पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से विश्व प्रसिद्ध ताजमहल पर भी संकट के बादल मंडराते दिखाई दे रहे है। ताजमहल देखने आने वाले टूरिस्ट यमुना के किनारे बनी बैंचेज पर बैठकर इस नदी के पानी को देखते थे लेकिन फिलहाल यमुना में बाढ़ की वजह से सब कुछ बंद है। बस बाढ़ राहत के काम में जुटे लोगों को ही यहां जाने की परमिशन है।

बांस की बल्लियां लगाई गई

ताजमहल के पास बना यमुना घाट जलमग्न हो चुका है, वहा बास बल्लियां लगा दी गई है। पुलिस बल पर्यटकों को दशहरा घाट जाने से रोक रहे है। यमुना किनारे मार्ग की सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ के खतरे से आशंकित लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है।

Read more: Delhi Flood News: यमुना नदी के जलस्तर में कमी, आज दिल्ली में यलो अलर्ट जारी

1978 में ताज की दीवार तक पहुंचा था पानी

बता दें कि आगरा में 45 साल बाद  ने ताजमहल की दीवार को छुआ है। यहां साल 1978 में बाढ़ आई थीतब फ्लड लेवल 508 था। उस समय ताजमहल की दीवार पर पानी पहुंच गया था। कई गांव और यमुना किनारे बंसी कॉलोनियां जलमग्न हो गई थीं। 

सोमवार सुबह फिर ताजमहल की दीवार तक पानी पहुंच गया है। वही,मंगलवार सुबह यमुना का पानी ताजमहल के दशहरा घाट और मेहताब बाग पर तक आ गया। ताजमहल के पास बने श्मशान घाट पर भी पानी भर गया है। इससे अंतिम संस्कार क्रिया पर भी रोक लगाई गई है। 

Read more: Delhi Yamuna Flood Updates: स्कूल, दफ्तर, मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली में बिजली और पानी का भी संकट मंडराया

पांच सीवेज पंपिंग स्टेशन कर दिए बंद

शहर में नालों का बहाव उल्टा होने (बैक मारने) से पांच सीवेज पंपिंग स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। वीए टेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के कारण यमुना किनारे के भैंरो नालावाटरवर्क्समनोहरपुरबल्केश्वर और रजवाड़ा के सीवेज पंपिंग स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। यहां मोटरों के फुंकने का खतरा है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button