विदेश

Donald Trump Firing Case: क्या फिर ट्रंप पर हमले की साजिश? कन्वेंशन सेंटर के बाहर AK-47 के साथ युवक गिरफ्तार, चाकू लेकर पहुंचे शख्स की मौत

Donald Trump Firing Case: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति पर हमले के बाद एक मामला सुर्खियां बटोर रहा है। यहां के मिल्वॉकी में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन स्थल के करीब एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स मास्क पहने हुए दिखाई दिया। इसके पास से AK-47 राइफल बरामद हुई।

Donald Trump Firing Case: अलर्ट पर अमेरिका की पुलिस, ईरान से ट्रम्प को मारने के लिए रची जा रही थी साजिश

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में पूर्व राष्ट्रपति पर हमले के बाद एक मामला सुर्खियां बटोर रहा है। यहां के मिल्वॉकी में रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन स्थल के करीब एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है। यह शख्स मास्क पहने हुए दिखाई दिया। इसके पास से AK-47 राइफल बरामद हुई। मिल्वॉकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन का अयोजन किया जा रहा है। Donald Trump Firing Case इस कन्वेंशन में ही ट्रंप को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का आधिकारिक उम्मीदवार तय किया गया था। मगर अब इसी कन्वेंशन स्थल के करीब 21 साल के युवक को पुलिस ने पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक की पोशाक को देखकर सिक्योरिटी ने उससे पूछताछ करने की कोशिश की। जब बैग की जांच हुई तो उसमें एके-47 राइफल और गोलियां मिलीं।

आपको बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 13 जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। उन पर फिर से हमले का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को अमेरिका के मिलवॉकी शहर में उनकी रिपब्लिकन पार्टी के कन्वेंशन के बाहर पुलिस ने 21 साल के एक युवक को AK-47 के साथ गिरफ्तार किया है। Donald Trump Firing Case इसके कुछ ही समय बाद 43 साल का सैमुएल शार्प दोनों हाथ में चाकू लिए नजर आया। उसने एक व्यक्ति पर हमला भी किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें सैमुएल की मौत हो गई।

अलर्ट पर अमेरिका की पुलिस Donald Trump Firing Case

इन दोनों घटनाओं के बाद अमेरिका की पुलिस अलर्ट पर है। जिस कन्वेंशन वेन्यू के बाहर ये दोनों वारदात सामने आईं, वहीं सोमवार को ट्रम्प को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था। दरअसल, 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में एक रैली को संबोधित करते वक्त ट्रम्प पर हमला हुआ था। इस दौरान एक गोली ट्रम्प के कान को छूते हुए निकल गई थी। हमलावर की पहचान 20 साल के युवक थॉमस क्रूक्स के तौर पर हुई थी।

Read More:- Earthquake In Iran: ईरान के कशमार शहर में भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, चार लोगों की मौत, 120 घायल, राहत व बचाव कार्य जारी

ईरान से ट्रम्प को मारने के लिए रची जा रही थी साजिश Donald Trump Firing Case

उसने AR-15 राइफल से 8 गोलियां चलाई थीं। फायरिंग के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस के अफसरों ने हमलावर को मार गिराया था। वह रिपब्लिकन पार्टी का ही समर्थक था। ट्रम्प पर हमले की जांच में सामने आया है कि अमेरिकी अधिकारियों को कई हफ्ते पहले ईरान से ट्रम्प को मारने के लिए रची जा रही साजिश की जानकारी मिली थी। अमेरिकी मीडिया CNN के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस ने इंटेलिजेंस मिलते ही ट्रम्प की सिक्योरिटी बढ़ा दी थी।

चुनाव कैंपेन चलाने को लेकर दी गई थी चेतावनी Donald Trump Firing Case

हालांकि, ट्रम्प पर हमला करने वाला थॉमस इसी साजिश का हिस्सा था या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने दावा किया है कि ट्रम्प पर हमले की साजिश से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी को लगातार रैलियों और अलग-अलग राज्यों में चुनाव कैंपेन चलाने को लेकर चेतावनी भी दी थी। ट्रम्प के लिए चुनाव कैंपेन चला रहे लोगों ने इस मामले पर बात करने से इनकार कर दिया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कटघरे में आई अमेरिका की सीक्रेट सर्विस Donald Trump Firing Case

उन्होंने कहा है कि वे ट्रम्प की सिक्योरिटी डीटेल्स या उनकी चुनावी प्लानिंग पर चर्चा नहीं कर सकते। ईरान से हमले की साजिश की बात सामने आने के बाद से अमेरिका की सीक्रेट सर्विस कटघरे में आ गई है। सवाल उठाए जा रहे हैं कि जब पहले से ही हमले का डर था, तब भी ट्रम्प की सुरक्षा में चूक कैसे हो गई। इससे पहले मंगलवार को CNN ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि हमलावर ने जिस इमारत की छत से ट्रम्प पर हमला किया, उसकी दूसरी मंजिल पर ही सर्विस यूनिट के स्नाइपर्स तैनात थे।

जवाब देने से इंकार कर रही थी पुलिस Donald Trump Firing Case

मिल्वौकी के मेयर के चीफ ऑफ स्टाफ और सम्मेलन के संयुक्त कमांड सेंटर के प्रवक्ता, सभी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे पता चले कि गोलीबारी सम्मेलन से संबंधित थी। मिल्वौकी निवासी और कार्यकर्ता तुरंत शूटिंग स्थल पर एकत्र हो गए, उनमें से कई ने सम्मेलन के कारण शहर में पुलिस विभाग की भागीदारी के बारे में नाराजगी व्यक्त की। घटनास्थल पर दर्जनों पुलिस अधिकारी पुलिस टेप के पीछे खड़े थे और जो कुछ हुआ था उसके बारे में सवालों का जवाब देने से इनकार कर रहे थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button