मनोरंजन

Lionel Messi: फुटबॉल के GOAT का बर्थडे, जाने लियोनेल मेसी से जुडी अनसुनी बातें

Lionel Messi, 24 जून को दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक, Lionel Messi का जन्मदिन होता है।

Lionel Messi : टबॉल के जादूगर लियोनेल मेसी का जन्मदिन

Lionel Messi, 24 जून को दुनिया के महान फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक, Lionel Messi का जन्मदिन होता है। 1987 में अर्जेंटीना के रोसारियो शहर में जन्मे Lionel Messi ने फुटबॉल की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया है, वह प्रेरणादायक है। छोटे कद और शांत स्वभाव के बावजूद उन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है।

बचपन से ही पसंद था फुटबॉल

Lionel Messi को बचपन से ही फुटबॉल का बहुत शौक था। लेकिन सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्हें एक गंभीर बीमारी, ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी (GHD) हो गई थी। यह बीमारी उनके शारीरिक विकास को रोक रही थी। उस समय उनके परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे समय में स्पेन की फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना उनके लिए मसीहा बनकर सामने आई। क्लब ने Lionel Messi के टैलेंट को पहचानते हुए न सिर्फ उन्हें साइन किया, बल्कि उनके इलाज का पूरा खर्च भी उठाया।

700 से अधिक गोल

एफसी बार्सिलोना के लिए खेलते हुए मेसी ने कई रिकॉर्ड बनाए। Lionel Messi ने क्लब के लिए 700 से अधिक गोल किए और 10 ला लीगा खिताब, 7 कोपा डेल रे और 4 चैंपियंस लीग खिताब जीते। Lionel Messi की खेल शैली, गति, ड्रिब्लिंग स्किल्स और गोल करने की क्षमता ने उन्हें “मैजिक मेसी” बना दिया। वे छह बार बैलन डी’ओर (Ballon d’Or) अवॉर्ड जीत चुके हैं, जो उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित करता है।

Read More : Panchayat Season 4: पंचायत सीजन 4 कब और कहा होगी रिलीज़? जानिए फ्री में देखने का सीक्रेट जुगाड़!

क्यों छोड़ना पड़ा बार्सिलोना क्लब?

2021 में, वित्तीय कारणों से उन्हें बार्सिलोना क्लब छोड़ना पड़ा और वे फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने 2022 फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को चैंपियन बना कर इतिहास रच दिया। मेसी के लिए यह खिताब एक सपने की तरह था जिसे उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से साकार किया। 2023 में मेसी अमेरिका की इंटर मियामी क्लब से जुड़ गए और वहां भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरा। उन्होंने यह साबित कर दिया कि उम्र उनके लिए सिर्फ एक संख्या है।

Read More : Pawan Kalyan: जुलाई में होगी ब्लॉकबस्टर्स की बारिश! साउथ सिनेमा से 5 तगड़ी फिल्में

Lionel Messi का जन्मदिन

हर साल 24 जून को Lionel Messi  के फैंस दुनिया भर में उनका जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों की बाढ़ आ जाती है। Lionel Messi  का जीवन संघर्ष, समर्पण और सफलता की अनूठी मिसाल है। वे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक आदर्श हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button