विदेश

चार्ली हेब्दो ने छापा अयलान कुर्दी का कार्टून, फिर घिरी विवादों में!

फ्रेंच मैगजिन ‘चार्ली हेब्दो’ एक बार फिर अपने व्यंग कार्टून की वजह से विवादों में घिर गई है। इस बार फ्रांसीसी मैगजिन चार्ली हेब्दो में तीन वर्षिय सीरियाई शरणार्थी ‘अयलान कुर्दी’ पर व्यंग किया है। बता दें पिछले साल इस बच्चे की लाश तुर्की के समुद्री तट पर मिली थी।

मैगजिन ने अयलान कुर्दी के कार्टून पर व्यंग करते हुए लिखा है कि यदि अलयान जर्मनी में बढ़ा होता तो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता। इस कार्टून में तीन साल के अलयान को वयस्क के रुप में दिखाया है।

charlie-hebdo-cartoon2

दरअसल, चार्ली हेब्दो ने सीरियन रिफ्यूजी क्राइसिस और जर्मनी में सेक्स असॉल्ट की बढ़ती घटनाओं को व्यंग्यात्मक रुप से पेश करने की कोशिश की है।

वहीं इसी के साथ आपको बता दें, चार्ली हेब्दो इससे पहले पैगम्बर मोहम्मद के विवादास्पद कार्टून छापने के मामले में भी विवादों में घेरी गई थी। इसके बाद इस मैगजिन के ऑफिस पर 7 जनवरी 2015 को आतंकी हमला हुआ था।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button