विदेश

बराक ओबामा ओरलैंडो नाइट क्लब में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा आने वाले गुरूवार को ओरलैंडो जाएंगे। ओबामा ओरलैंडो गोलबारी में मारे गए लोगों को श्रदांजलि देने जाएंगे।

प्रेस सेक्रटरी जॉश एरनेस्ट ने इसकी जानकारी दी है। ओबामा ने इस तरह की घटना को आंतकियों की सबसे घिनौनी चाल के रूप में बताया।

ओबामा ओरलैंडो में हमले में मारे गए लोगों को परिवारों से भी मिलेंगे और उन्हें सांत्वना देगें।

barack-obama

बराक ओबामा

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही फ्लोरिडा की एक नाइट क्लब में एक समलैंगिक पार्टी चल रही थी। इस दौरान पार्टी में एक सशस्त्र हमला हुआ जिसमें लगभग 49 लोग मारे गए थे और दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस हमले के पीछे आईएसआईएस का हाथ था। लेकिन इस हमले शूटर की भी मौत हो गई थी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button