विदेश

दो महीने बाद सुलझा डोकलाम विवाद, पीछे हटी दोनों देशों की सेना

चीन ने कहा पहले भारत की सेना हटे


पिछले दो महीने से भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद पर आज विराम लग गया है। दोनों देशों की सेना पीछे हट रही हैं।

डोकलाम सीमा
डोकलाम सीमा

दोनों देशों ने सेना हटाना शुरु की

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किए बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने इस मुद्दे पर लगातार बात की है। जिसके बाद इस पर फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि विवाद के बाद भी पिछले कई दिनों से दोनों देशो को बीच इस मुद्दे को सुलझाने पर बात चल रही थी। दोनों देश के सेना अब धीरे-धीरे अपनी सेना हटाएंगी। दोनों देशों की सेना पीछे हटना शुरु भी हो गई है।

वहीं दूसरी ओर चीन विदेश मंत्रालय ने कहा कि अभी सिर्फ भारत की सेना ही पीछे हटेगी। चीन की सेना डोकलाम में लगातार पेट्रोलिंग करती रहेगी। वहीं भारतीय विदेश मंत्रालय के बाद चीनी अखबार की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि चीन और भारत ने 2 महीने से चल रहे डोकलाम विवाद को खत्म करने का फैसला किया गया है।

ब्रिक्स समिट के लिए चीन का दौरा करेंगे पीएम

आपको बता दें इससे पहले चीनी ने कई बार डोकलाम विवाद को लेकर भारत को धमकी दी थी। कुछ दिन पहले ही चीन से लद्दाख पर बन रही सड़क का निर्माण नहीं रोकता है तो यह भारत के लिए अच्छा नहीं होगा। इसके कारण डोकलाम विवाद और बढ़ता जाएंगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ दिनों के बाद ब्रिक्स समिट मे हिस्सा लेने के लिए चीन का दौरा करने वाले हैं। मोदी के दौरे से पहले ही दोनों देशों की कवायद विवाद को सुलझाने की थी। जिसका असर दिखाई दे रहा है। अभी तक जारी बयान से ये साफ नहीं कि कौन से देश की सेना पहले विवादित जगह से हटेगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button