वीमेन टॉक

जाने गुजरात की ऊषा लोदया के बारे में, जिन्होंने 67 साल की उम्र में पूरी की पीएचडी

ऊषा लोदया ने 67 साल की उम्र में पीएचडी कर साबित किया की ‘उम्र सिर्फ एक नंबर है’


हम सभी लोगों ने अपने घरों पर अपनी माँ और दादी को देखा है कि वो 45 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते सुस्त और आलसी होने लगती है और 50 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते तो उनके मन में सिर्फ और सिर्फ रिटायरमेंट का ही ख्याल रहता है। इस उम्र में वो कुछ नया करने की सोचते भी नहीं है। इस उम्र में उनसे उनके रोज़मर्रा के काम ही नहीं हो पाते। लेकिन आज हम आपको गुजरात की ऊषा लोदया के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने 67 साल की उम्र में पीएचडी पूरी कर साबित किया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। तो चलिए जानते है कौन है गुजरात की ऊषा लोदया।

आज हम आपको गुजरात की ऊषा लोदया के बारे में बताने जा रहे है ऊषा लोदया ने 67 साल की उम्र में पीएचडी की है। जिस उम्र में लोग रिटायर होते हैं उस उम्र में गुजरात की ऊषा लोदया ने पीएचडी कर सबको चौका दिया है। उन्होंने अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाने का सपना पूरा किया। जिस उम्र में लोग अपने नाती- पोतों की पढ़ाई के बारे में सोच रहे होते हैं, उस उम्र में उन्होंने खुद डिग्री हासिल कर ली है।

और पढ़ें: जाने मोबाइल से कला सिखने वाली सोनाली के बारे में, जो आज है एक बिजनेस वीमन

ऊषा लोदया ने जैन धर्म में की पीएचडी

आपको बता दे कि एक इंटरव्यू के दौरान ऊषा लोदया ने बताया कि वो हमेशा से ही पीएचडी करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने कभी भी अपने सपने को छोड़ा नहीं। आज उन्होंने 60 साल के बाद अपना सपना पूरा किया। उन्होंने महाराष्ट्र स्थित शत्रुंजय एकेडमी से जैन धर्म में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है। उन्होंने बताया कि वो आगे भी जैन धर्म पर अध्ययन के काम का जारी रखेंगी।

ऊषा लोदया का विवाह 20 साल की उम्र में हुआ था

आपको बता दे कि ऊषा लोदया जब सातवीं कक्षा में थी जब से ही वो डॉक्टर बनना चाहती थीं। ऊषा लोदया ने मुंबई के झुनझुनवाला कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई शुरू कर थी, लेकिन फर्स्ट ईयर में ही उनकी शादी हो गई थी जिसके कारण बीच में ही उनकी पढ़ाई छूट गई थी। ऊषा लोदया अपनी शादी के समय महज 20 साल की थी। जिसके बाद जिम्मेदारियों के कारण उनकी पढ़ाई नहीं हो पाई लेकिन उनके मन में अपने सपनों को जीने की ललक हमेशा जिंदा रही थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button