स्वादिष्ट पकवान

जानिए क्रिसमस डेसर्ट के लिए क्या बनाए

क्रिसमस डेसर्ट

क्रिसमस अब ज़्यादा दूर नहीं है। कुछ ही दिनों में क्रिसमस और नए साल की उत्सुकता हम सभी को होगी। अब ये समय ऐसा है जब लगभग हर किसी की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है और हर कोई अब पार्टी करने के लिए तैयार है। विदेशों में लोग क्रिसमस के दौरान सब से ज़्यादा उत्साहित, डेसर्ट के लिए होते है। अब जब भारत में भी इसका प्रचलन है तो यहाँ के लोग कैसे पीछे रह सकते है?

क्रिसमस डेसर्ट के लिए हमारे पास आपके लिये कुछ ऐसे सुझाव है जो आप कुछ ही समय में तैयार कर सकते है :-

  • रॉक चॉकलेट्स

अपनी पसंद के चॉकलेट कंपाउंड ले। 1 कप चॉकलेट पिघला कर उसमे ½ कप भुने हुए बादाम, अखरोट आदि अच्छे से घोल ले और चम्मच से एक प्लेट में डालते रहे। अपनी इच्छा अनुसार इसका आकार तय करे। इन नट्स के कारण ही इन्हें पत्थर जैसा रूप मिलेगा। तभी इन्हें रॉक चॉकलेट कहते है।

जानिए क्रिसमस डेसर्ट के लिए क्या बनाए
फ़ज बॉल्स
  • फ़ज बॉल्स

एक पैन में ½ कप कोको पाउडर, 1 कप चीनी,1/4 कप मक्खन और ¼ कप दूध धीमी आंच पर सेकते रहे। इसको अच्छे से चलाए वरना इसके घोल में गांठे बन जाएंगी। जब आप को हल्का गाढ़ा घोल मिल जाए तब गैस बंद करदे और ठंडा होने दे। ठंडा होने के बाद इसके बॉल्स बना ले।

  • चॉकलेट स्ट्रॉबेरी

इसे बनाना बहुत ही आसान है। कुछ ताज़ी स्ट्रॉबेरी ले और उन्हें अच्छे से धो ले। चॉकलेट को पिघला कर स्ट्रॉबेरी उसमे डुबो दे और फिर एक प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दे।10 से 15 मिनट बाद आप इसे खा सकते है।

  • मार्शमैलौ कुकी

मार्शमैलौ और नकली मक्खन को धीमी आंच पर पिघला ले। उसे तब तक चलाए जब तक आपको एक चिकना घोल ना मिल जाए। इसमें अब आप अपने पसंद की चीज़ें डाल दे जैसे की अखरोट, सीरियल या चॉकलेट भी दाल सकते है। हाथों को चिकना कर के इसको आकार दे।

  • चॉकलेट ब्राउनी

¼ कप मैदा में ¼ कप चीनी को 2 चम्मच कोको पाउडर के साथ घोल ले। जब सब कुछ मिल जाए तब उसमें 2 चम्मच मक्खन और ¼ कप दूध दाल कर घोल बना ले और उसे अच्छे से चलाए ताकि उसमे गांठे ना बने। इसे 1 से 1.30 मिनट के लिए माइक्रोवेव में पकने दे। चॉकलेट या आइस क्रीम के साथ पेश करे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button