स्वादिष्ट पकवान

ट्राई करें हॉट आइसक्रीम

ठंडी आइसक्रीम तो हमेशा खाते हैं अब चखे हॉट आइसक्रीम


हॉट आइसक्रीम एक अनोखा व्यंजन है। इसे आप अपनी क्रिसमस पार्टी में भी शामिल कर सकते हैं। जितना यह सुनने मे अलग है उतना ही यह स्वाद में दमदार है। आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है और यह डिजर्ट में शामिल हो तब तो खाने में चार चाँद लग जाते हैं।

इस अनोखी सी रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है और यह बहुत जल्दी बन जायेगी। इसे बनाने के लिए आपको ज़्यादा सामान की भी ज़रूरत नही होगी। इसमें लगने वाला सारा सामान आपको आसानी से घर पर ही मिल जायेगा। तो आइये जाने कैसे बनेगी यह स्वादिष्ट हॉट आइसक्रीम।

आवश्यक सामग्री:-

  • वनीला आइसक्रीम
  • कॉर्न फलैक्स
  • फ्राई करने के लिए तेल या रिफाइंड
हॉट आइसक्रीम
हॉट आइसक्रीम

यहाँ पढ़ें : जानिए क्रिसमस डेसर्ट के लिए क्या बनाए

विधि:-

  • आइसक्रीम को फ्रीज़र से निकालकर उसकी बॉल्स बना लें।
  • कॉर्न फलैक्स को एक बर्तन में डालकर उनका अच्छे से चूरा कर लें।
  • आइसक्रीम की बॉल्स को कॉर्नफ़्लेक्स के चूरे से ढक दें और ज़रा सा भी हिस्सा बिना कॉर्नफ़्लेक्स के न छोड़े।
  • एक कढ़ाई में पहले से ही तेल को ये बॉल्स तलने के लिए गर्म कर के रखे।
  • इन तैयार बॉल्स को अब तेल में डालकर डीप फ्राई कर दें।
  • इन्हें तेल में ज़्यादा न पकाएं, डालते ही 10 या 20 सेकंड के बाद निकाल लें।
  • आपकी हॉट आइसक्रीम तैयार है।

विशेष

  • आप अपनी पसंद से कोई भी फ्लेवर की आइसक्रीम ले सकतें हैं।
  • चॉकलेट फ्लेवर की आइसक्रीम के साथ चोकोज़ लेंगे तो इसका स्वाद और बेहतर आएगा।
  • बॉल्स को ज़्यादा देर गर्म तेल में बिलकुल भी न रखें।
  • आपकी आइसक्रीम बिलकुल ठंडी यानी फ्रीज़ होनी चाहये वरना यह जल्दी पिघल जायेगी औऱ इसकी बॉल्स नहीं बन पाएंगी।
  • आप इन बॉल्स के बन जाने के बाद इनपर चॉकलेट सिरप, या रोज़ सिरप डालकर भी सर्व कर सकते हैं।

तो देखा आपने इन्हें बनाना कितना आसान था। आप इन्हें आसानी से किसी भी मौके पर बना सकते हैं और देखिये फिर कैसे आपके मेहमान आपकी तारीफों के पुल बांधते हैं। यह रेसिपी आपके डिजर्ट को ज़िन्दगी से भर देगी क्योकि इसका स्वाद और बनाने का तरीका सबसे अलग है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button