स्वादिष्ट पकवान

Dosa Making Tips: अब लोहे के तवे पर आसानी से बना सकते है डोसा

घर पर डोसा बनाने में कई लोगों को परेशानी होती है। खासतौर से लोहे के तवे पर डोसा बनाना काफी मुश्किल होता है। जानते हैं लोहे के तवे पर मार्केट के जैसा क्रिस्पी डोसा बनाने की ट्रिक्स।

Dosa Making Tips: डोसा बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

Dosa Making Tips: घर पर डोसा बनाने में कई लोगों को परेशानी होती है। खासतौर से लोहे के तवे पर डोसा बनाना काफी मुश्किल होता है। जानते हैं लोहे के तवे पर मार्केट के जैसा क्रिस्पी डोसा बनाने की ट्रिक्स।

साउथ इंडियन डिश ज्यादातर लोगों की मनपसंद होती है। साउथ इंडियन डिश का नाम आते लोगों के मन में इडली और डोसा का नाम सबसे पहले आता है। कई लोग सुबह के नाश्ते में डोसा खाना पसंद करते है। ये स्वासथ्य के लिए काफी अच्छा होता है। अक्सर जब लोग लोहे के तवे पर डोसा बनाते हैं तो ये चिपक जाता है। इससे तवा भी खराब होता है और साथ में डोसे का टेस्ट भी खराब होता है। लोगों की इस परेशानी का हल हमारे पास है। आज हम आपको लोहे के तवे पर मार्केट जैसा क्रिस्पी डोसा बनाना बताएंगे, इन टिप्स को अपना कर बनाए टेस्टी और क्रिस्पी डोसा।

1) डोसा बनाने से पहले तवे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। लोहे के तवे पर तेल या गंदगी होने से डोसा खराब होने के चांसेस रहते हैं। इसलिए तवे को क्लीन करने के बाद ही डोसा बनाने का प्रक्रिया शुरू करें।

2) डोसा बनाने के लिए सबसे पहले तवे को गर्म कर ले। उसके बाद तवे पर तेल स्प्रेड करे। फिर तवे से धुआं निकलने पर गैस बंद कर दें। इससे आपका डोसा बिल्कुल नॉन स्टिक तवे की तरह बनेगा। वहीं तवा ठंडा होने के बाद इसे फिर से गैस पर रखें और तेल लगाकर गर्म होने के लिए छोड़ दें।

3) तवे के पूरे तेल को किसी टिशू पेपर या गीले कपड़े से पोंछकर साफ कर लें। तवे पर कुछ पानी के छींटे मारें और आपका तवा डोसा बनाने के लिए तैयार है।

4) अगर आपको डोसा पलटने में दिक्कत होती है तो जिस चीज से डोसा पलट रहे हैं पहले उसे थोड़ा पानी में डुबो लें। इससे आसानी से डोसा पलट जाएगा।

5) आप प्याज को तेल में डिप करके तवे पर रगड़ सकते हैं, इससे डोसा चिपकेगा नहीं। साथ ही डोसा काफी टेस्टी और क्रिस्पी भी बनेगा।

6) अगर फिर भी डोसा चिपक रहा है तो तवे पर थोड़ा सा आटा डालकर उसे अच्छी तरह से साफ कर लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Roshni Mishra

Think positive be positive and positive things will happen🙂
Back to top button