मूवी-मस्ती

‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में दिखेंगे वरूण-आलिया!

वरूण धवन और आलिया भट्ट की क्युट जोड़ी एक बार अपने फैंस को लुभाने आ रही है। जी हां, ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के बाद अब यह दोनों ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में एक साथ नजर आने वाले हैं।

खबरों के मुताबिक हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के निर्माता शशांक खेतान जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में वरूण-आलिया अहम किरदार में होंगे।

poster5

बता दें, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में इस जोड़ी को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी, शायद यही कारण है कि इस फिल्म के निर्माता ने अपनी अगली फिल्म में इन ही दोनों को अहम किरदार के लिए चुना।

हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया पंजाब और दिल्ली पर अधारित थी और बद्रीनाथ की दुल्हनिया उत्तर प्रदेश पर अधारित होगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button